डॉ कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम नए मुख्य आर्थिक सलाहकार नियुक्त किए गए
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने डॉ. कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम को नया मुख्य आर्थिक सलाहकार नियुक्त किया है। बतौर चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर (सीईए) सुब्रमण्यम का कार्यकाल तीन साल का होगा। डॉ. कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम इस समय इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (आईएसबी) में प्रोफेसर हैं। डॉ. कृष्णमृर्ति आईआईटी और आईआईएम से पढ़ाई की है। बता दें कि अरविंद सुब्रमण्यन के इस्तीफे के बाद ये पद खाली हुआ था, अब डॉ. कृष्णमृर्ति की नियुक्ति की गई है।

इस साल जून में मुख्य आर्थिक सलाहकार के रूप में अपना चार साल के कार्यकाल के बाद अरविंद सुब्रमण्यम ने इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने अपनी आने वाली किताब 'ऑफ काउंसल: द चैलेंजेस ऑफ द मोदी-जेटली इकोनॉमी' में एक चैप्टर नोटबंदी पर लिखा है। हाल ही में अरविंद सुब्रमण्यम ने सरकार के आर्थिक नीतियों को लेकर प्रहार किया था। उन्होंने नोटबंदी को एक बड़ा, सख्त और मौद्रिक झटका बताया था, जिसने अर्थव्यवस्था को 8 प्रतिशत से 6.8% पर पहुंचा दिया।












Click it and Unblock the Notifications