छत्‍तीसगढ़ मरवाही उपचुनाव में डॉ. केके ध्रुव ने जोगी के गढ़ में लगाई सेंध, सीएम बघेल ने दी बधाई

छत्‍तीसगढ़ मरवाही उपचुनाव में डॉ. केके ध्रुव ने जोगी के गढ़ में लगाई सेंध, सीएम बघेल ने दी बधाई

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में मरवाही उपचुनाव (Marwahi By-election) में कांग्रेस (Congress) प्रत्याशी डॉ. केके ध्रुव (Dr. KK Dhruv) जीत चुके हैं। कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. ध्रुव ने भारी मतों से जीत हासिल की है। कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. केके ध्रुव की 36 हजार वोटों से जीत हासिल की है। हालांकि अभी इसकी औपचारिक घोषणा बाकी है। डाक्‍टर ध्रुव ने अजीत जोगी परिवार के गढ़ में सेंध लगाई है।

CM Baghel

डाक्‍टर ध्रुव की इस जीत पर छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने बधाई देते हुए कहा कि मरवाही का उपचुनाव महज विधायक चुनने का चुनाव नहीं था बल्कि यह मरवाही के साथ बीते 18 सालों तक हुए छल को जनता द्वारा लोकतांत्रिक जवाब देने की परीक्षा थी। मुझे खुशी है कि मरवाही की जनता ने इस परीक्षा को प्रचंड बहुमत से उत्तीर्ण किया है। डॉ के. के ध्रुव जी को बधाई एवं शुभकामनाएं।

गौरतलब है कि छत्‍तीसगढ़ की मरवाही विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में इस बार दिवंगत अजीत जोगी की पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे (JCCJ) का कोई भी उम्मीदवार चुनाव मैदान में नहीं थे क्‍योंकि अमित जोगी का नामांकन भी खारिज हो गया था। जिसके बाद सीधा मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस (BJP-Congress) प्रत्याशियों के बीच ही था। मरवाही विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 91 हजार 4 मतदाता हैं। इस सीट पर 3 नवंबर को उपचुनाव हुआ था जिसमें कुल 1लाख 48 हजार 772 मतदाताओं ने यानी 77.89% मतदाताओं ने वोट डाला था। इनमें 79.69% पुरुष, 76.20% महिलाएं एवं 75% तृतीय लिंग के मतदाता हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+