अब जनता की बारी: मार्च में शुरू होगा टीकाकरण का तीसरा चरण, इन लोगों को दी जाएगी प्राथमिकता

Covid Vaccination In India: देश में 16 जनवरी से कोरोना वैक्सीनेशन का महाअभियान शुरू हो चुका है। पहले जंग में सबसे आगे रहने वाले फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन लगाई जा रही है। जिनमें स्वास्थ्यकर्मी, नर्सिंग स्टॉफ, पुलिसकर्मी आदि शामिल हैं, लेकिन अब अगले चरण में जल्द ही 50 वर्ष या उससे अधिक आयु वालों के लिए टीकाकरण शुरू किया जाएगा। ये संख्या 27 करोड़ से अधिक होने का अनुमान है। इसकी जानकारी शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने लोकसभा में दी।

corona

Recommended Video

    Coronavirus India Update: मार्च से इन लोगों को लगेगी Corona Vaccine | वनइंडिया हिंदी

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने लोकसभा में बताया कि देश में 50 लाख लोगों को कोरोना वायरस का टीका लगाया जा चुका है। 16 जनवरी से शुरू हुए टीकाकरण के पहले चरण में सरकारी और निजी क्लीनिकों के लगभग एक करोड़ स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। जिसका काम तेजी से हो रहा है। वहीं दूसरे चरण के तहत दो करोड़ फ्रंटलाइन श्रमिकों को टीका लगाने का काम पहले से ही कई राज्यों में 2 फरवरी से शुरू हो चुका है। दोनों चरणों के पूरा होने के बाद तीसरा चरण मार्च में किसी भी समय शुरू होने की उम्मीद है। इस चरण में 50 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को टीका लगाया जाएगा।

    वहीं लोकसभा में स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि अब तक 22 देशों ने भारत के सामने कोविड -19 वैक्सीन की सप्लाई की मांग रखी है। इन देशों में अफगानिस्तान, भूटान, बांग्लादेश, मॉरीशस, श्रीलंका, यूएई, मालदीव, मोरक्को, बहरीन, ओमान, मिस्र, अल्जीरिया, कुवैत और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। उन्होंने बताया कि भारत पहले ही 15 देशों को टीके की आपूर्ति कर चुका है। 56 लाख खुराक मित्र देशों को गिफ्ट के जरिए और 105 लाख खुराक समझौत के माध्यम से भेजी गई हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+