रामेश्वरम मंदिर में लगाई गई पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की प्रतिमा

नई दिल्ली। देश के महान वैज्ञानिक और पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम आजाद की एक फोटो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। दरअसल यह फोटो तमिलनाडु के प्रसिद्ध मंदिर रामेश्वरम मंदिर में लगाई गई है। हिंदू धर्म के चार धामों में से एक माना जाने वाला रामेश्वरम मंदिर डॉ. अब्दुल कलाम आजाद की जनमस्थली है। मंदिर ने उनके सम्मान में उनकी प्रतिमा का अपने परिसर में स्थान दिया है।

अब्दुल कलाम ने अपनी जिंदगी का शुरुआती जीवन यहीं पर गुजारा था

अब्दुल कलाम ने अपनी जिंदगी का शुरुआती जीवन यहीं पर गुजारा था

रामेश्वरम चेन्नई से लगभग सवा चार सौ मील दक्षिण-पूर्व में है। यह हिंद महासागर और बंगाल की खाड़ी से चारों ओर से घिरा हुआ एक सुंदर शंख आकार द्वीप है। अब्दुल कलाम ने अपनी जिंदगी का शुरुआती जीवन यहीं पर गुजारा था। भारत रत्न अब्दुल कलाम की मृत्य के बाद उनके पार्थिव शरीर को रामेश्वरम के पेई काराम्बू मैदान में दफनाया गया है। मैदान में उनकी कब्र का एक मोमोरियल में तब्दील कर दिया गया है।

रामेश्वरम में कलाम मेमोरियल

रामेश्वरम में कलाम मेमोरियल

अपने प्रिय राष्ट्रपति के दर्शन के लिए पेई काराम्बू मैदान में सैंकड़ों की तादात में लोग दर्शन करने आते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की दूसरी पुण्यतिथि के मौके पर रामेश्वरम में कलाम के मेमोरियल का उद्घाटन किया था। इस प्रतिमा के आगे भगवत-गीता रखे होने से विवाद शुरू हो गया था, लेकिन इसके बाद प्रतिमा के आगे अब कुरान और बाइबल भी रख दी गई।

पूर्व क्रिकेटर मुहम्मद कैफ ने उनकी फोटो शेयर की

पूर्व क्रिकेटर मुहम्मद कैफ ने उनकी फोटो शेयर की

रामेश्वरम में लोग कलाम को भगवान की तरह पूजते हैं। शायद इसी वजह से कलाम की प्रतिमा को रामेश्वरम के मंदिर के ऊपर भी लगाया गया है। सोशल मीडिया पर गुरुवार को पूर्व क्रिकेटर मुहम्मद कैफ ने उनकी फोटो शेयर की। कैफ में ट्विटर पर लिखा कि, यह देखने के लिए बहुत बढ़िया है। तमिलनाडु के रामेश्वरम में एक मंदिर की नक्काशी में डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की मूर्ति। एक सच्चा नायक और सभी के लिए एक प्रेरणा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+