Instagram Down: हजारों लोगों का डाउन हुआ इंस्टाग्राम, यूजर्स को लॉगिन करने में आ रही दिक्कत

Instagram Down: आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट Downdetector.com ने बताया कि इंस्टाग्राम 09 मार्च की सुबह 7 बजे से डाउन हुआ है। अब तक 27 हजार से ज्यादा लोगों ने इसको लेकर शिकायत की है।

Instagram Down

Instagram Down News: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम आज गुरुवार 09 मार्च की सुबह डाउन हुआ। आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट Downdetector.com की रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार सुबह हजारों इंस्टाग्राम यूजर्स ने इंस्टाग्राम के डाउन होने की शिकायत की। आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट डाउन डिटेक्टर की रिपोर्ट के मुताबिक इंस्टाग्राम डाउन होने की शिकायत करने वाले लोगों की 27,000 से ज्यादा थी। इन सभी लोगों ने शिकायत की थी कि इंस्टाग्राम लॉगिन करने में परेशानी हो रही है।

आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट डाउन डिटेक्टर सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रैक करता है। डाउन डिटेक्टर के मुताबिक सुबह सात बजे से ही इंस्टाग्राम यूजर्स ऐप के नहीं चलने की रिपोर्ट कर रहे थे। रिपोर्ट किए गए आउटेज के 50 फीसदी से अधिक सर्वर कनेक्शन के संबंध में थे, 20% लॉगिन समस्या के बारे में थे। डाउटेक्टर ने यूके से लगभग 2,000 प्रभावित यूजर्स के बारे में बताया। वहीं भारत और ऑस्ट्रेलिया से शिकायत करने वाले लोगों की संख्या 1000 से अधिक थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+