बाबा रामदेव ने कहा अश्वगंधा से ठीक होगा कोरोना, नाराज हुए डॉक्टर
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के 174 मामले सामने आ चुके हैं। इस वायरस के फैलते संक्रमण से लोग घबराए हुए हैं। डॉक्टर इस बीमारी से लोगों को बचाने में जुटे हैं तो वहीं योगगुरु बाबा रामदेव लोगों को इस वायरस से बचने के लिए अश्वगंधा का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। बाबा रामदेव ने दावा किया है कि उन्हें कोरोना वायरस (Coronavirus) का आयुर्वेदिक इलाज मिल गया है। हालांकि डॉक्टरों ने उनके इस दावा पर नाराजगी जताई है।

बाबा रामदेव ने एक वीडियो रिलीज कर कहा है कि वैज्ञानिकों की जांच में पाया गया है कि अश्वगंधा के इस्तेमाल से कोरोना प्रोटीन इंसानी प्रोटीन में नहीं मिल पाता है। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए दावा किया कि एक अंतरराष्ट्रीय जर्नल में उन्होंने अपने शोध को भेजा है। उन्होंने अश्वगंधा को कोरोना का इलाज बताया। हालांकि दुनियाभर के डॉक्टर और वैज्ञानिक अब तक इस कोरोना वायरस का इलाज, दवाई या टीका खोज नहीं पाए हैं। हालांकि कुछ वैक्सीन अभी विकसित किए गए हैं, जिनका अभी परीक्षण चल रहा है।
डॉक्टरों ने जताई नाराजगी
बाबा रामदेव के बयान को लेकर डॉक्टरों ने नाराजगी जताई। डॉक्टरों ने ऐसे विज्ञापनों को बंद किए जाने की मांग की है। पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया में महामारी विज्ञान के प्रोफसर डॉ गिरिधारी ने इसे गलत बताते हुए फौरन बैन करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस तरह के विज्ञापन से लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा होती है। वहीं बाबा रामदेव ने लोगों को कोरोना वायरस से बचने के लिए योग का रास्ता अपनाने की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications