'हनुमान किसके लिए संजीवनी लाए थे', अब दूरदर्शन के ट्वीट पर ट्रोल हुईं सोनाक्षी सिन्हा

मुंबई। पूरा देश लॉकडाउन से गुजर रहा है और 21 दिनों के इस लॉकडाउन के दौरान दूरदर्शन पर कुछ पुराने प्रोग्राम की वापसी हुई है। रामायण, महाभारत और इस तरह के कुछ और शो ने दूरदर्शन पर अपना जादू चलाना शुरू कर दिया है। साल 2015 के बाद से टीवी शोज की टीआरपी में भी एतिहासिक उछाल आया है। जहां दर्शक इन शोज का आनंद उठा रहे हैं तो वहीं इन सबके बीच बॉलीवुड एक्‍ट्रेस सोनाक्षी सिन्‍हा का भी जिक्र होने लगा है। सोनाक्षी सिन्‍हा एक बार फिर 'कौन बनेगा करोड़पति' (केबीसी) में एक सवाल का जवाब देने में असफल रहने की वजह से ट्रोलर्स के बीच चर्चा का विषय बन गई हैं।

दूरदर्शन के पोल के बाद ट्रोल सोनाक्षी

दूरदर्शन के पोल के बाद ट्रोल सोनाक्षी

हाल ही में रामायण के एक एपिसोड के बाद दूरदर्शन ने एक सवाल पर पोल शुरू किया। इस पोल का कनेक्‍शन उसी सवाल से था जो केबीसी में उनसे पूछा गया था। 'शक्तिमान'मुकेश खन्ना के बयान के बाद अब दूरदर्शन ने खुद एक ट्वीट के जरिए सोनाक्षी सिन्हा की खिचाई कर दी है। दूरदर्शन ने ट्विटर पर लोगों से एक साधारण सा सवाल पूछा है लेकिन उसके ऑपशन काफी मजाकिया है. सवाल है- हनुमान जी किसके लिए संजीवनी बूटी लाये थे? इसमें ऑप्‍शन दिए गए हैं- सुग्रीव, लक्ष्‍मण, शत्रुघ्न। अब इस तीसरे ऑपशन के जरिए सोनाक्षी को ट्रोल किया जा रहा है क्योंकि शत्रुघ्न तो उनके पिता का नाम है।

सोनाक्षी को नहीं मालूम था जवाब

अब दूरदर्शन ने पोल मे जो सवाल पूछा गया था वही सवाल उनके केबीसी में पूछा गया था और उन्‍हें उनका जवाब नहीं मालूम था। पिछले वर्ष अक्‍टूबर में अमिताभ बच्चन ने केबीसी में सवाल एक कंटेस्टेंट से पूछा था। कंटेस्टेंट के साथ सोनाक्षी सिन्हा भी उस एपिसोड में मौजूद थीं। सोनाक्षी को इस सवाल का जवाब ही नहीं पता था और उन्हें लाइफलाइन का प्रयोग करना पड़ा था। इस एपिसोड के बाद उन्‍हें जमकर ट्रोल किया गया था। कुछ लोगों ने दूरदर्शन के सवाल के जवाब में कहा कि संजीवनी, सोनाक्षी सिन्‍हा के लिए लाई गई थी।

मुकेश खन्‍ना ने भी उड़ाया मजाक

लोगों ने उनको ट्रोल इसलिए भी किया क्योंकि उनके खुद के घर का नाम रामायण है और शत्रुघ्न सिन्हा के भाइयों का नाम लव और कुश है। ऐसे में लोगों ने उनका खूब मजाक बनाया। एक्टर मुकेश खन्ना ने भी सोनाक्षी सिन्हा को अपने निशाने पर लिया था। उन्होंने एक्ट्रेस को रामायण और महाभारत देखने की नसीहत दे डाली थी। मुकेश खन्ना ने कहा था कि रामायण और महाभारत के टीवी पर दोबारा दिखाए जाने से सोनाक्षी सिन्हा जैसे लोगों को मदद मिलेगी जो पौराणिक कथाओं के बारे में कुछ नहीं जानते।

रामायण ने बनाया नया रिकॉर्ड

रामायण ने बनाया नया रिकॉर्ड

तीन दशक से भी ज्‍यादा पुराने शो रामायण ने दोबारा छोटे पर्दे पर आते ही फिर से अपना सिक्‍का जमा लिया है। हिंदू धर्म पर आधारित इस शो ने सबसे ज्‍यादा दर्शक हासिल कर अपने नाम एक नया रिकॉर्ड दर्ज करा लिया है। लॉकडाउन के दौरान पिछले शनिवार यानी 28 मार्च को दोबारा लॉन्‍च हुए इस धारावाहिक के पहले चार शो को ही 170 मिलियन यानी 17 करोड़ दर्शक हासिल हुए हैं। यह जानकारी ब्रॉडकास्‍ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बार्क) की तरफ से पिछले दिनों दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+