बदल जाएगा दूरदर्शन का 58 साल पुराना लोगो
बदल जाएगा दूरदर्शन का 58 साल पुराना लोगो
नई दिल्ली। दूरदर्शन की पहचान की तरह रहा उसका लोगो अब बदल जाएगा। इसको लेकर चैनल ने ऐलान किया है कि 58 साल पुराना लोगो बदला जाएगा। इसके पीछे युवाओं को चैनल से जोड़ने की कोशिश बताया गया है। नए लोगो के लिए चैनल एक खुला कम्पीटीशन करा रहा है, जिसका लोगो चुना जाएगा उसके लिए एक लाख के ईनाम का ऐलान भी किया गया है।

डीडी ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि दूरदर्शन के लोगो से सालों पुरानी यादें जुड़ी हैं। प्राइवेट चैनलों से मिल रहे कम्पटीशन के चलते, युवाओं को इससे जुड़ने की जरूरत है। इसीलिए डीडी चैनल नया लोगो लाना चाहता है। बयान में कहा गया है कि डीडी देशवासियों को नए लोगो डिजाइन कम्पटीशन के लिए आमंत्रित करता है।
इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए यहां क्लिक करें- https://www.mygov.in/
डीडी के लोगो कम्पटीशन में भाग लेने के लिए 13 अगस्त तक आवेदन किया जा सकता है। जीतने वाले शख्स को एक लाख रुपए दिए जाएंगे लेकिननियम के मुताबिक वो लोगो पर किसी तरह का कॉपीराइट नहीं क्लेम नहीं कर पाएगा।
58 साल पुराने इस लोगो को बदलने की बात पर बहुत से लोग उदास हैं और इसे ना बदलने को कह रहे हैं। इसके पीछे चैनल से उनका भावानात्मक लगाव है। अभिनेता आयुष्मान खुराना और दूसरे बहुत से लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए इस पर दिल की बात कह रहे हैं और पुराने किस्सों के जरिए दूरदर्शन और इसके लोगो को याद कर रहे हैं।
पढ़ें- सोते अधिकारी की फोटो खींची, जगाया और सस्पेंड कर दिया












Click it and Unblock the Notifications