'पैसेंजर से ज्यादा बात ना करते, बालों में हाथ नहीं फेरते..', G20 के ड्राइवरों ने शेयर की अपनी स्टोरी, पढ़िए
G20 Driver Story: दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन चल रहा है। इसको लेकर कई तैयारियां की गई हैं। विदेशी मेहमानों के स्वागत के लिए वर्ल्ड क्लास व्यवस्था की गई है। वहीं, मेहमानों को लाने और ले जाने के लिए भारी संख्या में गाड़ियों की व्यवस्था की गई थी। जी20 की ड्यूटी में लगे ड्राइवरों ने अपनी स्टोरी शेयर की है।
उन्होंने बताया कि उन्हें कैसे ट्रेनिंग दी गई है। कैसे उन्हें खुद को तैयार रखना है। जी20 के दौरान उन्हें किस तरह से खुद को तैयार रखना पड़ा। ये तमाम चीजें उन्होंने बताई हैं। उन्होंने कहा कि हमारा जो यूनिफॉर्म है वो क्लीन रहना चाहिए। शूज पॉलिस होना चाहिए। इसके साथ ही अपना फोन साइलेंट मोड पर रखना है। शेविंग क्लीन होना चाहिए।

मान टूर के निदेशक परमीत मान ने कहा कि देखिए सिर्फ कार ही नहीं, शॉफर्स को भी नए रंग-ढंग दिए गए हैं। क्योंकि हमें डेलिगेट्स के सामने देश की अच्छी तस्वीर पेश करनी है। मान टूर के शॉफर्स (ड्राइवर) सतीश गुप्ता ने कहा कि पैसेंजर के सामने हम अपने बालों में हाथ तक नहीं फेरते। क्योंकि कभी ऐसी सवारी आती है जो हमें हैंडशेक करती है। तो हमारे बालों में ऑयल लगा होता है। हमारी वजह से उनको प्रॉबल्म ना हो जाए, इसलिए हम ऐसा करने से बचते हैं।
मान टूर के शॉफर्स (ड्राइवर) कालीचरण शर्मा ने कहा कि गेस्ट से ज्यादा सवाल-जवाब नहीं करते हैं। जितना वो पूछे उतना ही बताते हैं। ताकि उसको ऐसा न लगे कि ड्राइवर ज्यादा बोलता है। हमारे खड़े होने का तरीका, हमारे बात करने का तरीका ठीक रखते हैं। गाड़ी के अंदर में चिल्ड पानी होना चाहिए। कोक होना चाहिए। टिश्यू पेपर होना चाहिए। सैनिटाइजर होना चाहिए।
गाड़ी से बाहर खड़े होकर खाना खाते हैं, अंदर खाने से स्मेल आती है। हम चाहते हैं हमसे कोई मिस्टेक ना हो, इसलिए हम बहुत सावधान रहते हैं। जिससे हमारी कंपनी पर कोई बात न आए। परमीत मान का कहना है कि ड्राइवरों को विनम्र होना चाहिए। उन्हें हर वक्त मुस्कुराता होना चाहिए।
ड्राइवरों को कई लैंग्वेज बोलने आती है। इंग्लिश, हिंदी, पंजाबी और उर्दू बोलने आती है। जी-20 के लिए स्पेशल यूनिफॉर्म बना हुआ है। व्हाइट कलर के यूनिफॉर्म में गोल्डन कलर के बटन हैं। उन्होंने कहा कि ज्यादातर हमारे चालान डेलिगेशन में आते हैं। रेड लाइट जंप और स्पीड के।
ड्राइवर काली चरण ने बताया कि शाहरुख खान के साथ काम करने बहुत मजा आया। वे हमें नाम से जानते हैं। वहीं ड्राइवर सतीश गुप्ता ने कहा कि हमें क्रिकेटर रोहित शर्मा के साथ काम करके बहुत मजा आया। वे बहुत अच्छे इंसान हैं।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में ब्राजीलियन राष्ट्रपति का ऐलान, ब्राजील G-20 समिट में पुतिन आएंगे, तो नहीं किया जाएगा गिरफ्तार












Click it and Unblock the Notifications