2014 के चुनाव तक अखबार और चैनलों से दूर रहो : रामगोपाल यादव

उन्होने मीडिया की आलोचना करते हुए कहा कि ऐसे अखबारों और चैनलों को देखने का कोई मतलब नहीं है, जो सिर्फ एक आदमी के होकर रह गये हों। रामगोपाल के अनुसार देश के सभी घोटाले भाजपा की देन हैं, जबकि कांग्रेस ने इसे पाल पोष कर बड़ा किया है।
रामगोपाल 2014 के चुनाव में तीसरे मोर्चे की सरकार बनने को लेकर आश्वस्त हैं उनका कहना है कि अगले चुनाव में सपा एक बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी और मुलायम सिंह यादव देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होने केंद्रीय मंत्री अजित सिंह के बारे में कहा कि अब यहां ( उत्तर प्रदेश) उनका कोई वजूद नहीं है। इसके अलावा उन्होने सपा नेता नरेश अग्रवाल के दिये बयान का खंडन किया। उन्होने कहा कि अगर किसी व्यक्ति में योग्यता है तो वह भारत का प्रधानमंत्री बन सकता है, फिर चाहे वो चाय बेचने वाला ही क्यों न हो।












Click it and Unblock the Notifications