अफवाओं से फैल रही है दहशत, सीएम अखिलेश ने उठाये सख्त कदम

नई दिल्ली। शनिवार से आये भूकंप ने जहां नेपाल को तहस-नहस कर डाला है तो वहीं दूसरी ओर भारत के कई राज्यों में भी मौत का सन्नाटा पसरा है। ऐसे में कुछ शरारती तत्व अफवाएं फैलाकर लोगों को परेशान और भयभीत कर रहे हैं। जिसके कारण कल भारत सरकार ने लोगों से अपील की थी वो इस तरह के किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दें तो वहीं दूसरी ओर यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने भी अफवाह फैलाने वालों से सख्ती से निपटने का का मन बना लिया है।

उनके निर्देश पर ही यूपी पुलिस ने रविवार देर रात एक मैसेज सभी के लिए जारी किया है कि अगर कोई किसी भी ग्रुप में अथवा किसी को भूकंप से संबंधित डराने वाला कोई मैसेज करे, भूकंप आने की भविष्यवाणी की बात करे या चंद्रमा से सम्बंधित कोई अफवाह फैलाए तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस के कंट्रोल रूम नम्बर 100 पर मैसेज करने वाले के नाम या सिर्फ मोबाइल नम्बर के साथ बतायें या फिर डिटेल पुलिस के व्हाट्स एप्प नम्बर 9554401501 पर भेज दें। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश पुलिस को दिये हैं।

जरूरी सूचनाअगर कोई किसी भी ग्रुप में अथवा किसी को भूकंप से संबंधित डराने वाला कोई मैसेज करे, भूकंप आने की भविष्यवाणी की...

Posted by Ankur Srivastava on Sunday, April 26, 2015

मालूम हो कि रविवार रात को कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर लिख दिया था कि बिहार में चांद उल्टा दिख रहा है जो कि भारी तबाही का सूचक है जिसके कारण अधिकांश लोग घरों से बाहर निकल आये और उन्होंने पूरी रात घर के बाहर गुजारी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+