फ्लाइट से चलने वालों के लिए खुशखबरी: अब 70% क्षमता के साथ ऑपरेट होगी एयरलाइंस

नई दिल्‍ली। कोरोना वायरस के यातायात पर लगी ब्रेक अब धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रहा है। घरेलू हवाई यात्रियों की संख्‍या भी लगातार बढ़ रही है। इसी के मद्देनजर केंद्र सरकार ने अब इंडियन एयलाइंस को ज्‍यादा फ्लाइट्स की मंजूरी दे दी है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने घरेलू एयरलाइन कंपनियों को कोरोना संकट से पहले की 70 फीसदी क्षमता के साथ उड़ान भरने की छूट का ऐलान कर दिया है। फिलहाल डॉमेस्टिक एयरलाइंस को 60 फीसदी क्षमता के साथ फ्लाइट ऑपरेशंस की मंजूरी है।

फ्लाइट से चलने वालों के लिए खुशखबरी: अब 70% क्षमता के साथ ऑपरेट होगी एयरलाइंस

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि 25 मई को 30,000 यात्रियों के साथ घरेलू उड़ानें शुरू की गई थीं। पुरी ने कहा कि 8 नवंबर 2020 को घरेलू हवाई यात्रियों की संख्‍या 2.06 लाख पहुंच गई है। बता दें कि पिछले हफ्ते ही नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा था कि घरेलू एयरलाइंस कंपनियां 24 फरवरी 2021 तक कोरोना संकट से पहले की 60 फीसदी क्षमता तक ही फ्लाइट्स ऑपरेट कर सकती हैं। अब सरकार ने लगातार बढ़ती मांग को देखते हुए इस सीमा को बढ़ाकर 70 फीसदी कर दिया है।

उल्‍लेखनीय है कि लॉकडाउन के दो महीने बाद केंद्र सरकार ने 25 मई से घरेलू उड़ान सेवा शुरू करने की अनुमति दी थी। हालांकि, एयरलाइंस को अधिकतम 33 फीसदी क्षमता के साथ ही फ्लाइट्स ऑपरेट करने की छूट दी गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+