2111 रू. में विदेश और 511 रू. में करें देश में हवाई सफर, बुकिंग सिर्फ 3 दिन
नयी दिल्ली। अगर आप गर्मियों की छुट्टी में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए ये खबर बड़े काम की साबित हो सकती है। एयरलाइंस कंपनी ने बम्पर सेल का ऑपर दिया है। इस ऑफर के तहत आप सिर्फ 511 रुपए में देशभर में कहीं भी घूम सकते हैं, जबकि विदेश जाने के लिए आप को महज 2111 रु पए खर्च करने होंगे।

क्या है ऑफर?
स्पाइस जेट ने यह विशेष ऑफर अपने 11 साल पूरे होने पर पेश किया है। कंपनी के इस ऑफर के तहत आप 511 रुपए में डोमेस्टिक और 2,111रुपए में विदेश घूम सकते हैं। आप इस ऑफर के तहत सिर्फ तीन दिन ही बुकिंग करा सकते हैं। कंपनी ने 17 से 19 मई तक टिकटों की बुकिंग पर ये ऑफर दिया है।
क्या होगी शर्तें?
- स्पाइस जेट के इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए आपको 17 से 19 मई के बीच टिकट बुक करना होगा।
- आप 15 जून से 30 सितंबर के बीच सफर के लिए ही टिकट बुक करा सकते हैं।
- आपको डोमेस्टिक फ्लाइट्स के लिए बेस फेयर 511 रुपए देना होगा, जिसमें कि कंज्यूमर टैक्स और सर्विस टैक्स, फ्यूल चार्ज सब अलग होंगे।
- ये बेस प्राइज सिर्फ एक तरफ का होगा, वापसी के लिए अलग बुकिंग करानी होगी।
- इस ऑफर का लाभ आप सिर्फ चुनिंदा रूट्स पर ही उठा सकते हैं।
- ये लाभ आप सिर्फ स्पाइस जेट के ऐप और ऑन लाइन ट्रेवल पोर्टल और ट्रेवेल एजेंट के जरिए की उठा सकते हैं।
- टिकट को कैंसिल करने पर किसी तरह का रिफंड नहीं मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications