बुर्ज खलीफा में चाय की टपरी खोलेगा... दुनिया की सबसे ऊंची इमारत पर पहुंचे डॉली चायवाला, वीडियो हुआ वायरल
डॉली चायवाला की प्रसिद्धि दैनंदिन बढ़ती ही जा रही है। नागपुर में चाय की टपरी लगाने वाले डॉली, बिल गेट्स से मिलने के बाद काफी मशहूर हो चुके हैं। सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग हो चुकी है। उनसे जुड़े रील्स वायरल हो रहे हैं।
इसी बीच डॉली चायवाला का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर कॉफी पीते नजर आ रहे हैं। उन्होंने इससे जुड़ा ये अपने वीडियो ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल dolly_ki_tapri_nagpur पर इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया है।

डॉली ने दुबई यात्रा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर लिखा, "एक कॉफी पीने बुर्ज खलीफा के टॉप पे गए।" वीडियो में देखा जा सकता है कि डॉली एक शानदार कार में बुर्ज खलीफा पहुंचते हैं, जहां पर उनका शानदार तरीके से स्वागत किया गया। इसके बाद वह बुर्ज खलीफा की 148वीं मंजिल पर गए और दुबई के नजारे का आनंद लिया।
डॉली एक ब्लैक कार से उतरते हैं। वहां उनके स्वागत में दो स्टाफ पहले से ही खड़े रहते हैं। इसके बाद वे बुर्ज खलीफा के टॉप पर जाते हैं और साथ में बैठकर कॉफी पीते हैं। डॉली चायवाला के इस वीडियो को 10 लाख से अधिक लाइक्स और करीब 14 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।
डॉली के इस वायरल वीडियो पर तमाम सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा कि किस्मत में जो लिखा है, उतना मिलता ही है। चाहे आप एक छोटी सी गुमटी पर ही क्यों ना बैठे हों। एक ने लिखा कि सबको चाय पिलाता है और खुद कॉफी पी रहा है।
एक ने लिखा कि मुझे लग रहा है कि भाई बुर्ज खलीफा के टॉप पर चाय की टपरी खोलने की प्लानिंग कर रहा है। एक और यूजर ने लिखा कि जब किस्मत साथ दे तो अच्छे-अच्छे कदमों में आ गिरते हैं।












Click it and Unblock the Notifications