चीन की धमकी पर भारत अलर्ट, सिक्किम से अरुणाचल तक बढ़ाई सैनिकों की संख्या
नई दिल्ली। भारत-चीन के बीच पिछले दो माह से डोकलाम पर गतिरोध जारी है और इस बीच भारत ने चीन की सीमा से सटे सिक्किम से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक अपनी सेना में वृद्धि करने का ऐलान कर दिया है। डोकलाम विवाद पर भारत की तरफ से यह अब तक का सबसे बड़ा दांव माना जा रहा है।

सरकार के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि डोकलाम पर चीन के बढ़ते तेवर को देखते हुए भारत ने सिक्किम से अरुणाचल प्रदेश तक लगभग 1,400 किलोमीटर की साइनो-इंडिया सीमा पर सेना की तैनाती में वृद्धि की है। हालांकि ऑफिशियल ने सेना की वृद्धि में कितने प्रतिशत वृद्ध हुई इसका खुलासा करने से इनकार किया है।
रक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक, अनुकूल मौसम में भी करीब 45,000 सैनिक आमतौर पर किसी भी समय सीमा पर तैनात रहते हैं। इस 9,000 फीट की ऊंचाई वाली सीमा पर पहुंचने के लिए सेना के जवानों को करीब 14 दिन लगते हैं।
वहीं, अधिकारियों के अनुसार डोकलाम पर सेना की तैनाती में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है, जहां भारत और चीन की करीब 350 सैनिक पिछले 8 हफ्तों से खड़े है।
ऐसा पहली बार हो रहा है जब भारत और चीन के सैनिक किसी तीसरे मुल्क की जमीन पर खड़े है। चीन लगातार भारत से अपने सैनिक हटाने की मांग कर रहा है लेकिन भारतीय सैनिक भी वहां से हटने को तैयार नही है। वहीं, चीनी मीडिया इस विवाद के दौरान कई बार भारत को युद्ध जैसी धमकी दे चुका है।












Click it and Unblock the Notifications