पालतू ब्राउनी लापता, आरोपी बोला मैंने कुत्ते का मीट खाया
गुरुग्राम में लापता हुआ कुत्ता, आरोपी ने माना कि उसने कुत्ते का मीट खाया लेकिन लापता कुत्ते का नहीं खाया है।
नई दिल्ली। कई दिनों से लापता पालतू कुत्ते की तलाश में एक बड़ा मोड़ सामने आया है। गुरुग्राम के फेज 3 में कई दिनों से लापता पालतू कुत्ते की तलाश कर रही पुलिस को पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि उसने कुत्ते का मीट खाया है, लेकिन उसका कहना है कि उसने उस पालतू कुत्ते का मीट नहीं खाया है जो पिछले कुछ दिन से लापता है।

कई दिनों से लापता है ब्राउनी
गुरुग्राम से लापता पालतू कुत्ते ब्राउनी के लापता होने के बाद जब कुछ लोगों का एक वीडियो सामने आया जिसमें एक व्यक्ति कहता है कि उसने कुत्ते का मीट खाया है, यह वीडियो लोगों के सामने आने के बाद इसके खिलाफ पीपल फॉर एनीमल के अध्यक्ष अमित चौधरी ने इसकी शिकायत पुलिस से की। उनका कहना है कि जिन लोगों ने इस वीडियो को शूट किया है वह कॉलोनी में ही रहते हैं, जिसमें से एक संदिग्ध ने कुत्ते के मीट को पकाया था। जिसके बाद वह इन लोगों के घर में गए जहां पर यह मीट पकाया जा रहा था और इसका वीडियो बनाया।

वीडियों से हुआ खुलासा
इस वीडियो में एक संदिग्ध यह कहता है कि डॉगी खाएंगे तो क्या होगा, यह संदिग्ध जो व्यक्ति वीडियो शूट कर रहा होता है उससे कहता है। जिसके बाद वह व्यक्ति कहता है कि डॉगी खाएगा, अभी मैं बताउंगा कि क्या होगा और वह उस व्यक्ति से कहता है कि दुबारा बोलो कि डॉगी खाउंगा तो क्या होगा, फिर वह कहता है कि क्या होगा, खा गया। पुलिस उन सभी पांच वीडियो की जांच कर रही है जिसमें आरोपी वीडियो शूट करने वाले व्यक्ति से बहस करते हैं।

गिरफ्तार हुआ संदिग्ध
पुलिस ने इसमें से एक संदिग्ध फिलि को उसके घर से हिरासत में ले लिया है, पुलिस फिलिप से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में फिलिप ने इस बात को स्वीकार किया है कि उसने उसने कुत्ते का मीट खाया है लेकिन उसने ब्राउनी का मीट नहीं खाया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि हमने फिलिप को गिरफ्तार नहीं किया है बस पूछताछ करने के लिए हिरासत में लिया है क्योंकि मामले की जांच अभी शुरू नहीं हुई है।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा
पुलिस को जो शिकायत दर्ज कराई गई है उसमें कहा गया है कि ब्राउनी को एक महीने पहले डीएलएफ फेज 2 के कुछ लोगों ने किडनैप कर लिया था, ब्राउनी की मालकिन अनुपमा श्रीवास्तव का इस बाबत एक वीडियो भी पुलिस के साथ साझा किया गया था। जिसके बाद पीएफए के एक्टिविस्ट ने कुत्ते की गुमशुदगी का पोस्टर जारी किया जिसमें 5000 रुपए के इनाम की घोषणा की गई। पुलिस को इस मामले में 17 अप्रैल को शिकायत दर्ज कराई गई थी।
डीएलएफ फेज2 के एसएचओ सुदीप कुमार का कहना है कि उन्होंने वीडियो को देखा है, लेकिन इसकी प्रमाणिकता की जांच अभी नहीं हुई है। वीडियो में मांस की बात हो रही है लेकिन इस बात की अभी पुष्टि नहीं हुई है कि यह कुत्ते का ही मीट है। सेक्शन 379 और 429 के तह इस मामले में शिकायत दर्ज कराई गई है।












Click it and Unblock the Notifications