क्या ओडिशा की सत्ता हथियाना चाहते हैं वीके पांडियन? Viral वीडियो पर BJP ने कसा तंज, तो सामने आए सीएम पटनायक
लोकसभा चुनाव के साथ ओडिशा में विधानसभा चुनाव भी हो रहे हैं। इस बीच दावा किया जा रहा है कि खराब स्वास्थ्य के बावजूद सीएम नवीन पटनायक बीजेडी प्रत्याशियों को जिता ने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इस बीच नवीन पटनायक के सहयोगी वीके पांडियन का ओडिशा के मुख्यमंत्री के कांपते हाथों को पकड़ने और उसे छिपाने की कोशिश करने का एक वीडियो वायरल हो गया है, जिस पर बीजेपी तीखा हमला बोला है।
बीजद प्रमुख और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का एक चुनावी रैली को संबोधित करने का एक वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो सामने आने के बाद बीजेपी ने पांडियन को निशाने पर लिया तो मोर्चा खुद सीएम पटनायक ने मोर्चा संभाला।
दरअसल, बीजेपी ने उस वीडियो पर सवाल खड़े किए हैं, जिसमे वीके पांडियन सीएम पटनायक के हाथों को पकड़कर उन्हें मंच से उतहन में सहायता करते हैं। बता हें कि वायरल वीडियो में बीजेडी नेता वीके पांडियन को ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक का हाथ मिलाते हुए लोगों की नजरों से छिपाते हुए देखा गया। वायरल वीडियो में बीजेडी नेता वीके पांडियन को ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक का हाथ मिलाते हुए लोगों की नजरों से छिपाते हुए देखा गया।
बीजद नेता व पूर्व आईएएस अधिकारी डीके पांडियन के सीएम पटनायक को सहारा देने के बाद बीजेपी ने उन्हें निशाने पर लिया है। इस बीच असम के मुख्यमंत्री ने एक्स पर क्लिप साझा करते हुए कहा, "यह बेहद व्यथित करने वाला वीडियो है। श्री वीके पांडियन जी ने श्री नवीन बाबू के हाथों की गतिविधियों को भी नियंत्रित किया। मैं यह कल्पना करके कांप उठता हूं कि तमिलनाडु का एक सेवानिवृत्त पूर्व नौकरशाह वर्तमान में ओडिशा के भविष्य पर किस स्तर का नियंत्रण कर रहा है!"
वहीं असम बिस्वा सरमा ने वीके पांडियन पर नवीन पटनायक को हेरफेर करने का आरोप लगाया, भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने सुझाव दिया कि पटनायक का कार्यकाल उनकी मौजूदा अस्वस्थता के कारण सम्मानजनक तरीके से समाप्त होना चाहिए।
वीके पांडियन की बीजेपी की आलोचना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त की और बीजेपी पर पलटवार करते हुए इसे महज ध्यान भटकाने वाला कदम बताया।

13 सेकंड के प्रतिक्रिया वीडियो की शुरुआत में, बीजद सुप्रीमो ने अपना बयान देने से पहले मंच पर अपना बायां हाथ (वही हाथ) विशिष्ट रूप से रखा।
नवीन पटनायक ने मंगलवार को कहा, "मेरा मानना है कि बीजेपी, जो गैर मुद्दों को मुद्दा बनाने के लिए जानी जाती है, मेरे हाथों पर चर्चा कर रही है।"












Click it and Unblock the Notifications