क्‍या तेलंगाना चुनाव नहीं लड़ना चाहती है चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी?

तेलंगाना विधानसभा चुनाव में हर बार मुकाबला करने वाली चंद्रबाबू नायडू की तेलगु देशम तेलंगाना पार्टी इस बार के चुनावी मुकाबले से बाहर रहने का विचार कर रही है। टीडीपी प्रमुख नायडू जेल में बंद है, इस संबंध में उनके साथ जल्‍द बैठक होगी जिसके बाद बाद इस पर औपचारिक निर्णय लेकर घोषणा की जाने की संभावना है।

tdp Chandrababu Naidu

हालांकि टीडीप के ये लिए ये बड़ा कद होगा क्‍योंकि 1980 में तेलुगु आत्मगौरवम (आत्मसम्मान) के मुद्दे पर अस्तित्व में आई थी लेकिन 2014 में जब से आंध्र प्रदेश का विभाजन हुआ है और तेलंगाना राज्‍य का गठन हुआ है तभी से तेलंगाना में नायडू की पार्टी की ताकत कम होती जा रही है।

वहीं पांच साल पहले टीडीपी ने कांग्रेस के साथ जो गठबंधन का फैसला किया था वो उसे महंगा पड़ा। इस गठबंधन ने चंद्रशेखर के खिलाफ ये डर बना दिया हैा कि अगर नायडू हैदराबाद में सत्ता में आए तो 'तेलंगाना पर आंध्र से शासन किया जाएगा।

हालांकि टीडीपी के तेलंगाना चुनाव से बाहर रहने का प्रस्‍ताव आंध्र प्रदेश नहीं बल्कि तेलंगाना की घटनाओं से जुड़ी है।

याद रहे टीडीपी सोशल मीडिया के जरिए ये प्रचार कर रही है कि जिस तरीके से टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू को अरेस्‍ट किया है, उसके खिलाफ तेलंगाना के कई हिस्‍सों खासकर हैदराबार के लोगों में व्‍यापक गुस्‍सा है।

टीडीपी नेतृत्‍व को लग रहा हे कि अगर ये नाराजगी 30 नवंबर को तेलंगाना चुनाव में लड़ने वाले प्रत्‍येक निर्वाचन क्षेत्र में केवल एक हजार वोट में बदल जाती है तो इसका चंद्र बाबू नायडू पर प्रभाव पड़ेगा।

वहीं तेलंगाना में टीडीपी के चुनाव लड़ने की ऐसी योग्यता नहीं दिख रही कि वो यहां कुछ हासिल करने के लिए पैसा खर्च करें। अप्रैल 2024 में आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव है जहां पर नायडू की पार्टी प्रमुख विपर्क्षी पार्टी की भूमिका में हैं अगर तेलंगाना में चुनाव नहीं लड़ती है तो टीडीपी को आंध्र प्रदेश में चुनाव लड़ने के लिए करोड़ों की बचत पार्टी की होगी।

हालांकि तेलंगाना चुनाव से बाहर रहने क टीडीपी का निर्णय से अल्‍पकालिक और दीर्घकालिक प्रभाव होंगे। याद रहे हैदराबाद, खम्मम और नलगोंड ऐसा क्षेत्र है जहां बड़ी संख्‍या में आंध्र प्रदेश और टीडीपी के समर्थक रहते हैं तेलंगाना में पार्टियों ने इन वोटरों को लुभाने की हमेशा कोशिश करती रही हैं। इनमें कम्मा समुदाय के लोग पारंपरिक रूप से टीडीपी को वोट देता रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+