क्या ISI से है अंजू का कनेक्शन? पाकिस्तान में उनको जाना पड़ा था पुलिस थाने, अब खुद खोले उन्होंने कई राज

Pakistan Anju News: राजस्थान की रहने वाली अंजू, जो जुलाई में अपने फेसबुक मित्र नसरुल्लाह से मिलने पाकिस्तान गई थीं, हाल ही में वाघा बॉर्डर से भारत लौटी हैं। भारत लौटने के लगभग एक हफ्ते बाद भी ये पता नहीं चल पाया है कि अंजू फिलहाल कहां हैं और किसके साथ रह रही हैं। उनके लोकेशन का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

इसी बीच अंजू ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने आईएसआई से कनेक्शन, धर्म परिवर्तन और नसरुल्लाह से निकाह को लेकर कई बातों का खुलासा किया है। अंजू ने भी बताया कि वह जानती थी कि अगर वह बताकर जाती तो उन्हें कोई पाकिस्तान जाने नहीं देता...इसलिए उन्होंने झूठ बोला था।

Pakistan Anju News

'मैं अपने घरवालों को बताना चाहती थी लेकिन...'

अंजू ने कहा कि, जैसे ही वह पाकिस्तान बॉर्डर पर पहुंची थी तो, उन्होंने अपने घरवालों को बताने का सोचा था, इसलिए सिक्योरिटी के लोगों ने उसके पिता, पति और भाई को फोन लगाया था,लेकिन उन्होंने नहीं उठाया था। अंजू ने कहा कि इसलिए उन्होंने पाकिस्तान जाने के बाद अपने घरवालों को फोन करके बताया था।

निकाह और धर्म परिवर्तन पर क्या बोलीं अंजू?

अंजू ने नसरुल्लाह से निकाह और धर्म परिवर्तन पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है। अंजू ने कहा कि वो उनका पर्सनल मैटर है, जिसके बारे में वो मीडिया के सामने बोलकर उसे तूल नहीं देना चाहती।

क्या अंजू और नसरुल्लाह का हुआ था झगड़ा...?

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने कहा था कि अंजू और नसरुल्लाह का झगड़ा हुआ है, जिसके बाद वो पाकिस्तान से भारत आई हैं। इसपर अंजू ने कहा कि, हम दोनों के बीच कोई झगड़ा नहीं हुआ था। ये सिर्फ एक अफवाह है। अंजू ने कहा कि वो कोशिश कर रही हैं कि वो अपने पहले पति अरविंद से मिलें और फिर मीडिया से बात करे।

अंजू और नसरुल्लाह के वायरल फोटोज पर उन्होंने कहा कि वो कोई प्री वेडिंग शूट नहीं था। हम दोनों बस पाकिस्तान घूमने गए थे और नसरुल्लाह के दोस्त ने वो फोटोज और वीडियो ली थी।

आईएसआई से कनेक्शन पर क्या बोलीं अंजू ?

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से कनेक्शन रखने की बात पर अंजू ने कहा कि, उनका कोई भी कनेक्शन आईएसआई से नहीं है। उन्होंने कहा कि वह पाकिस्तान में लगभग चार महीने रही हैं, लेकिन किसी से ज्यादा मुलाकात नहीं हुई।

अंजू ने कहा था कि भारत से जाने के बाद पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के निचले दीर जिले के पुलिस थाने में बस एक औपचारिक सूचना देने के लिए जाना पड़ा था। वहां थाना जाकर जानकारी देने का नियम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+