बेंगलुरु में घर-घर जाकर डॉक्टरों की टीम करेगी स्क्रीनिंग, 16 अगस्त से शुरू होगा अभियान

बेंगलुरू, अगस्त 10। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर के रोकथाम के मद्देनजर राज्यों ने कई तरह के कार्यक्रमों की शुरुआत की है। बेंगलुरू में भी ऐसा ही एक अभियान जल्द चलाया जाएगा, जिसके तहत डॉक्टरों की टीम घर-घर जाकर लोगों की स्क्रीनिंग करेगी। इस दौरान डॉक्टरों की टीम कोरोना संक्रमित मरीजों को तलाशेगी। इस अभियान के बारे में कर्नाटक के राजस्व मंत्री आर अशोक ने जानकारी दी है।

coronavirus

16 अगस्त को शुरू किया जाएगा कार्यक्रम

मंत्री ने बताया कि कोविड-19 संक्रमित मरीजों का पता लगाने के लिए शहर के नागरिक निकाय - बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (BBMP) एक कार्यक्रम चलाने जा रहा है। इसके अंतर्गत डॉक्टर घर-घर जाकर दौरा करेंगे। मंत्री ने बताया कि इस कार्यक्रम की शुरुआत 16 अगस्त से होगी। उन्होंने कोरोना कि स्थिति का आकलन करने के लिए नागरिक निकाय के अधिकारियों के साथ एक बैठक भी की है।

कैसे इस अभियान में होगा काम

मंत्री ने बताया कि कार्यक्रम के लिए प्रत्येक विधानसभा के दो वार्डों का चयन किया जाएगा। डॉक्टरों, पैरमेडिक्स और आशा कार्यकर्ताओं की टीम वार्ड के हर घर का दौरा कर लोगों की स्क्रीनिंग करेंगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए एक ऐप भी तैयार किया गया है, जिसमें कोरोना के लक्षणों की जांच करने में सहायता मिलेगी।

संक्रमित मिलने पर क्या करेगी डॉक्टरों की टीम

मंत्री आर अशोक ने बताया कि डॉक्टरों की ये टीम घर-घर जाकर ये भी देखेगी कि किसे वैक्सीन लगी है और किसे नहीं, जिसे वैक्सीन नहीं लगी होगी, उसे वैक्सीन लगवाने के लिए सलाह दी जाएगी। इसके अलावा डॉक्टरों के दौरे पर कोई संक्रमित मरीज मिलता है तो उसे वहीं एक मेडिकल किट दी जाएगी। साथ ही मरीज के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर छह घंटे के भीतर डॉक्टरों की एक टीम एक घर पहुंच जाएगी, जिसके बाद उसे मेडिकल किट भी मुहैया कराई जाएगी।

कर्नाटक में कोरोना की स्थिति

आपको बता दें कि कर्नाटक दक्षिण भारत के उन राज्यों में से अभी एक है, जो कोरोना की चपेट में हैं और संक्रमित मरीजों की संख्या यहां अभी चिंताजनक स्थिति वाली ही आ रही है। सोमवार को कर्नाटक में कोरोना के 1186 नए मामले सामने आए थे और 24 मरीजों की मौत हो गई थी। कर्नाटक में इसी वजह से अभी कोविड प्रतिबंध भी लागू हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+