तीन घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने महिला के पेट से निकाला 4 किलो का ट्यूमर

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में हाल ही में एक प्राइवेटअस्पताल के डॉक्टरों ने ऑपरेशन की मदद से एक 47 वर्षीय महिला के पेट से 4 किलो ग्राम का ट्यूमर बाहर निकाला है। डॉक्टरों ने कहा कि ट्यूमर का साइज एक पूर्ण गर्भ जितना हो गया था। दरअसल यह महिला 2009 में पेट में दर्द और मासिक धर्म के दौरान असामान्य रूप से उच्च रक्तस्राव की शिकायत लेकर पहली बार सर गंगा राम हॉस्पिटल पहुंची थी।

Doctors remove 4kg tumour after surgery from 47 year old womans body in delhi

जिसके बाद डॉक्टरों ने अल्ट्रासाउंड किए तो पता चला कि पेट में 3.3 सेमी x2.3 सेमी का एक फाइब्रॉइड सामने आया था। इसके बाद महिला के परिवार वाले फिर कभी अस्पताल नहीं आए। अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि जब इस साल जनवरी में वो दोबारा अस्पताल पहुंची तो उसके पेट के ट्यूमर का साइज काफी बड़ा होकर 23 सेमीx23सेमीx16 सेमी को हो गया था। जिसके बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन करने का फैसला किया और लगभग तीन घंटे चली सर्जरी के बाद 4 किलो ग्राम के ट्यूमर को बाहर निकाला गया।

डॉक्टरों की माने तो यह ट्यूमर आगे चलकर महिला के जान के लिए खतरा बन सकता था. वो तो अच्छा रहा कि समय रहते महिला एक बार फिर अस्पताल पहुंची गई और उसका ऑपरेशन कर दिया गया। आपको बता दें कि इस तरह के मामले पहले भी आ चुके हैं जिनमें कई मरीजों की जान भी जा चुकी है तो कईयों को ऑपरेशन की मदद से डॉक्टरों ने नई जिदंगी भी दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+