शख्स के पेट से निकाले गए 'फुटबॉल' साइज के दो ट्यूमर, 7 घंटे चली सर्जरी
दिल्ली में सर गंगा राम अस्पताल में डॉक्टरों ने एक शख्स के पेट से फुटबॉल साइज के दो ट्यूमर निकाले हैं। इस साइज का ट्यूमर देखकर खुद डॉक्टर भी हैरान हैं। डॉक्टरों का कहना है कि रेक्टम से इस साइज का ट्यूमर पहली बार निकाला गया है।
नई दिल्ली। दिल्ली में सर गंगा राम अस्पताल में डॉक्टरों ने एक शख्स के पेट से फुटबॉल साइज के दो ट्यूमर निकाले हैं। इस साइज का ट्यूमर देखकर खुद डॉक्टर भी हैरान हैं। डॉक्टरों का कहना है कि रेक्टम से इस साइज का ट्यूमर पहली बार निकाला गया है। तंजानिया के रहने वाले इस शख्स ने तब भारत का रुख किया, जब उसे खुद अपने देश में कोई इलाज नहीं मिला।

तंजानिया के 32 वर्षीय ओमार सलीम के पेट में पिछले एक साल से काफी दर्द था। जांच में पता चला कि ओमार के पेट में दो ट्यूमर है तो वो इलाज के लिए अस्पताल गए। वहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया। सर्जरी वाले दिन जब डॉक्टरों को पता चला कि उनके पेट में एक नहीं, दो ट्यूमर हैं तो बिना सर्जरी के पेट पर टांके मार दिए। ओमार की हालत बिगड़ती जा रही थी। उनके पेट में दर्द भी बढ़ रहा था, इसलिए उन्होंने भारत में डॉक्टरों से मदद मांगी। नई दिल्ली के कई अस्पातल देखने के बाद उन्हें सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सर गंगाराम अस्पातल के डॉक्टरों ने ओमार की जांच के बाद सर्जरी को अंजाम दिया। ओमार के पेट में दो ट्यूमर थे जिनका वजन 1.2 किलो और 1.9 किलो था। एक ट्यूमर लीवर और एक रेक्टम में था। 7 घंटे तक चली इस सर्जरी में पहले लीवर का ट्यूमर निकाला गया। डॉक्टरों को ओमार के ऑपरेशन में कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ा। डॉक्टरों के अनुसार अधिकतर जगह ट्यूमर ने ले ली थी जिसके कारण ऑपरेट करना मुश्किल हो रहा था।
रेक्टम से ट्यूमर निकालना सबसे मुश्किल था। रेक्टम में ट्यूमर मसल्स के काफी नजदीक था। इसलिए मसल्स को बिना नुकसान पहुंचाए ट्यूमर को निकाला जाना था। डॉक्टरों का कहना है कि ये रेक्टल से निकाला गया यह सबसे बड़ा ट्यूमर है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications