डॉक्टरों के समर्थन में उतरीं अभिनेत्री अपर्णा सेन, बोलीं- ममता बनर्जी आप 'मां' हैं, ऐसा ना करें
डॉक्टरों के समर्थन में उतरीं अपर्णा सेन, ममता बनर्जी से की ये अपील
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में जूनियर डॉक्टर से मारपीट की घटना के विरोध में हड़ताल कर रहे डॉक्टरों के समर्थन में फिल्म निर्माता और अभिनेत्री अपर्णा सेन भी आ गई हैं। सेन ने कहा ममता बनर्जी से अपील की है कि वो बड़ी हैं और प्रदेश की अभिभावक हैं, उन्हें बड़ा दिल दिखाते हुए डॉक्टरों से बात करनी चाहिए। वहीं उन्होंने कहा कि अगर डॉक्टरों की नहीं सुनी जाती है तो वो कभी भी राज्य सरकार की ओर से कोई भी सम्मान स्वीकार नहीं करेंगी।

सेन बोलीं- ममता दीदी, आप तो मां जैसी हैं
अपर्णा सेन ने कहा, मुख्यमंत्री मैडम आप तो हमारी अभिभावक हैं। हमारी मां की तरह हैं। जो डॉक्टर हड़ताल पर हैं आप उनसे बहुत सीनियर हैं। आपको इन लोगों से बात करनी चाहिए। इनकी कोई बात खराब भी अगर आपको लगी है तो आप इनको माफ करिए और लोगों के हित के लिए इन्हें मनाइये। एनआरएस मेडिकल कॉलेज में अपर्णा सेन ने कहा कि ये अभी बच्चे हैं और भविष्य के डॉक्टर हैं। सीएम यहां आएं और बिना किसी शर्त के इनसे बात करें।

मंगलवार से चल रहा धरना
कोलकाता के सरकारी एनआरएस मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में सोमवार की रात एक मरीज की मौत से गुस्साए परिजनों ने दो जूनियर डॉक्टरों पर जानलेवा हमला कर दिया था। इसके खिलाफ डॉक्टर मंगलवार हड़ताल पर हैं। शुक्रवार को भारतीय चिकित्सा संघ ने देशभर में डॉक्टरों की हड़ताल का ऐलान किया है। जिसके बाद आज दिल्ली समेत देशभर में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मिले डॉक्टर
डॉक्टरों के एक दल ने शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन से भी मुलाकात की है। स्वास्त्य मंत्री ने कहा है कि सरकार डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाएगी। ऐसे में डॉक्टर सिर्फ सांकेतिक प्रदर्शन करें लेकिन स्वास्थ्य सेवाओं को ठप ना करें। वहीं उन्होंने कहा कि हालात बिगड़ने की जिम्मेदार ममता बनर्जी हैं क्योंकि उन्होंने डॉक्टरों को अल्टीमेटम दिया, जिससे वो गुस्सा हो गए।












Click it and Unblock the Notifications