पीरियड के वक्त सी स्पॉन्ज के इस्तेमाल पर डॉक्टरों ने चेताया

नई दिल्ली। दुनिया के टॉप डॉक्टरों ने महिलाओं को पीरियड के वक्त प्राइवेट पार्ट में ऑल्टरनेटिव के तौर पर 'सी स्पॉन्ज स्टिक' के इस्तेमाल को लेकर चेतावनी जारी की है। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जेन गुंटर ने उस ट्वीट की आलोचना की है जिसमें इस पवित्र स्पॉन्ज को इस्तेमाल करने की सलाह दी गई थी। बता दें कि, किसी ने ट्विटर पर एक लिंक डाला था जिसमें इस स्पंज को 'रिचुअ पीरियड किट' के तौर पर 30 यूरो में बेचा जा रहा है।

वे चाहते हैं कि,आप और अधिक बैक्टीरिया की शिकार हो जाएं

वे चाहते हैं कि,आप और अधिक बैक्टीरिया की शिकार हो जाएं

इस पूरे मामले पर बोलते हुए जेन गुंटर ने कहा कि, जब कोई आपको पीरियड के दौरान इसे इस्तेमाल करने के लिए कहता है तो वह चाहता है कि आप और अधिक बैक्टीरिया की शिकार हो जाएं। ये बैक्टीरिया टॉक्सिक शॉक सिंड्रोम का कारण बनते हैं। उन्होंने कहा कि, पीरियड के समय इस तरह के स्पंज को बढ़ावा देना अमेरिका में भयावह और अवैध है। समुद्री स्पंज वास्तव में जीवित जीव हैं जो समुद्र में बढ़ते हैं। जेन गुंटर ने कहा कि, सी स्पॉन्ज 1980 के दशक में पीरियड के समय प्रयोग की जानी वाली सामग्री थी। जिसके प्रयोग से टॉक्सिक शॉक सिंड्रोम नाम की बीमारी का पता चला था।

कई महिलाओं ने दावा किया ये सुरक्षित है

डॉक्टर के इस मुद्दे को लेकर दिए गए सुझाव पर एक यूजर्स ने पूछा कि, पोर्न इंडस्ट्री में आमतौर पर स्पंज का इस्तेमाल तब किया जाता है जब महिला कलाकार अपने पीरियड्स में होती है। वहीं डॉक्टर की एक अन्य फॉलोवर ने लिखा कि, यह इंडस्ट्री को चल रहा है, मैं इसे पिछले एक दशक से यूज कर रही हूं लेकिन मुझे कोई साइड इफेक्ट नहीं हुआ। मैं इस तरह के सौ उदाहरण दे सकती हूं जो इसका काफी समय से उपयोग कर रहे हैं और उन्हें कोई साइड इफेक्ट नहीं हुआ है।

'समुद्री स्पॉन्ज' ब्लीच किए गए कॉटन का विकल्प

'समुद्री स्पॉन्ज' ब्लीच किए गए कॉटन का विकल्प

अपने फॉलोवर के सवालों का जवाब देते हुए डॉक्टर जेन ने कहा कि, ईआर डॉक्टर इसे नियमित संक्रमित लोगों की गर्भाशय ग्रीवा के पीछे से निकाल रहे हैं। कृप्या इसके इस्तेमाल की सिफारिश ना करें। इस स्पॉन्ज को अमेरिका स्थित कंपनी Otherwild इसे 'रिचुअल मून किट' नाम से बेच रही है। जिसमें दावा किया गया है कि, पीरियड के दौरान महिलाओं के लिए 'समुद्री स्पॉन्ज' ब्लीच किए गए कॉटन का विकल्प है। वे कह रहे हैं कि उनका स्पंज पर्यावरण के लिए सस्ते और बेहतर हैं।

अमेरिका में सी स्पॉन्ज बेचना गैरकानूनी है

अमेरिका में सी स्पॉन्ज बेचना गैरकानूनी है

डॉक्टर से जब यह पूछा गया कि, क्या स्पॉन्ज पीरियड के दौरान यूज किए जाने वाले पैड से अधिक सुरक्षित है तो उन्होंने बताया कि, यह प्रयोग के लिए सुरक्षित नहीं है। उन्होंने अपने इस ट्वीट में अमेरिकी फूड एंड ड्रग्स एडमिशन को टैग कर सचेत करते हुए लिखा कि कंपनी मासिक धर्म के लिए समुद्री स्पंज बेच रही थी, जो कि अमेरिका में अवैध है। डॉक्टर जेन के दावे के जवाब में होली स्पॉन्ज के मालिक, जेनीन सिंगर ने अपनी कंपनी के इंस्टाग्राम पेज पर एक खुला पत्र साझा किया।

फोटो साभार: Otherwild और सोशल मीडिया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+