100 रुपए के 70 लाख रुपए कैश के साथ डॉक्टर गिरफ्तार
सेंट्रल दिल्ली में डॉक्टर को 100 रुपए के 70 लाख रुपए कैश के साथ किया गया गिरफ्तार, मामले की जानकारी आयकर विभाग को दी गई।
नई दिल्ली। भ्रष्टाचार पर केंद्र सरकार की लगाम लगाने की तमाम कोशिशों के बाद भी लोग कालाधन से तौबा करने का नाम नहीं ले रहे हैं। दिल्ली के पहाड़गंज में डॉक्टर को 100 रुपए के 70 लाख रुपए जमा करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है।

नोटबंदी: नदी में बहते मिले 3.5 करोड़ कीमत के 1000-500 के नोट
सड़क चलते आदमी ने दी पुलिस को जानकारी
आरोपी डॉक्टर को उस वक्त पुलिस ने हिरासत में लिया जब डॉक्टर की कार में एक व्यक्ति ने इतनी सारी नोटो को एक साथ देखा। चश्मदीद ने पुलिस को फोन करके इस बात की जानकारी दी जिसके बाद आरोपी डॉक्टर नल्लाल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
कांग्रेस-बीजेपी को मिला 5000 करोड़ का चंदा, देने वाले का पता नहीं
क्या कहना है डॉक्टर का
डॉक्टर को जब हिरासत में लिया गया तो पता चला कि वह 69,86,000 रुपए कैश लिए हुए था। हिरासत में लिए जाने के बाद डॉक्टर ने बताया कि उसके एक दोस्त ने उसे यह पैसा रखने को दिया है।
आरोपी डॉक्टर ने बताया कि वह यह पैसा राजौरी गार्डेन से अपने घर ले जा रहा था। वहीं इस मामले की जानकारी आयकर विभाग को दे दी गई है। जिसके बाद मामले की जांच शुरु कर दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications