डॉक्टरों को मिला कोविड से होने वाला जानलेवा 'ब्लैक फंगस', जानिए किन्हें ज्यादा खतरा और लक्षण?
नई दिल्ली, 7 मई। दिल्ली के एक प्रमुख अस्पताल के डॉक्टरों ने कोविड-19 संक्रमण के मरीजों में म्यूक्रोमाइसिस इन्फेक्शन का पता लगाया है। म्यूक्रोमाइसिस एक फंगल इंफेक्शन है जो कोविड के मरीजों में देखा गया है। इसे ब्लैक फंगस भी कहा जाता है। यह फंगस ट्रांसप्लांट, आईसीयू में लोगों की मौत की वजह बन सकता है।

Recommended Video
सर गंगाराम हॉस्पिटल के एक डॉक्टर ने एनडीटीवी को बताया कि हम कोविड-19 के चलते होने वाले फंगल इंफेक्शन में एक बार फिर से बढ़ोतरी देख रहे हैं। पिछले दो दिनों में हमने म्यूक्रोमाइसिस के छह केस को भर्ती किया है।
मरीज की हो सकती है मौत
विशेषज्ञों के मुताबिक यह इंफेक्शन बड़ी संख्या में मौत की वजह भी बनता है। अस्पताल के एक अन्य डॉक्टर का कहना है कि कोविड-19 के इलाज के दौरान स्टेरायड का इस्तेमाल को इसके साथ जोड़ा जा सकता है कि कई कोविड रोगियों को मधुमेह (डायबिटीज) होती है जो एक बार फिर ब्लैक फंगस के मामलों की संख्या में वृद्धि की वजह हो सकता है।
इन रोगियों में ज्यादा खतरा
डॉक्टर ने बताया कि आमतौर पर यह ब्लैक फंगस उन रोगियों में देखा गया है जो कोविड-19 से उबर गए हैं लेकिन उन्हें मधुमेह, किडनी या दिल या कैंसर जैसी गंभीर समस्या भी थीं। डॉक्टर का कहना है कि ऐसे कोविड मरीज जिनकी प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है वे इस इंफेक्शन का तेजी से शिकार हो रहे हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि इसके प्रारंभिक लक्षणों में नाक बंद होना, आंखों या गालों में सूजन और नाक में काली पपड़ी पड़ना शामिल है। ऐसा संदेह होने पर तुरंत एंटीफंगल इलाज के लिए जल्द से जल्द डॉक्टर से मिलना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications