नोटबंदी: सुप्रीम कोर्ट ने कहा-पूरे इंतजाम नहीं हुए तो सड़क पर हो सकते हैं दंगे
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटबंदी के दौरान देशभर में चल रही बदइंतजामी के लिए फटकार लगाई है।
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटबंदी के दौरान देशभर में चल रही बदइंतजामी के लिए फटकार लगाई है। एक सप्ताह में ही दूसरी बार सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से कठिन सवाल पूछे हैं।

अगर हालात नहीं सुधरे तो सड़क पर दंगें हो सकते हैं
सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश टीएस ठाकुर ने केंद्र सरकार से सवाल करते हुए कहा कि नोटबंदी के बाद देश के हालात गंभीर हैं, अगर हालात नहीं सुधरे तो सड़क पर दंगें हो सकते हैं।
मुख्य न्यायाधीश ने केंद्र सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि इससे पहले सुनवाई के दौरान आप कहा था कि जल्द ही लोगों को राहत पहुंचाएंगे। पर अब तो आप ने नोट बदलने की राशि को ही 2000 रुपए तक सीमित कर दिया है।
कोर्ट ने यह भी पूछा कि क्या देश में 100 रुपए के नोट की कमी है। इसके बाद कोर्ट ने केंद्र सरकार ने जानकारी मांगी कि आखिर असल समस्या क्या है। केंद्र सरकार ने इस पर जवाब देते हुए कहा कि रुपए छापना कोई समस्या नहीं है। मुख्य समस्या है कि लाखों रुपयों को देश भर के बैंकों में पहुंचाना और नए एटीएम को लगाना है।
मुझे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है
इस पर वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि केंद्र सरकार इस समस्या से निपटने के लिए तैयार नहीं है। इस पर अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने कहा कि कपिल सिब्बल इस मुद्दे का राजनीतिकरण कर रहे हैं। इस पर सिब्बल ने कहा कि मुझे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है।
इसी सप्ताह टीएस ठाकुर ने 500-1000 रुपए के नोट बैन होने की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा था कि सरकार को लोगों की तकलीफ को ध्यान में रखना होगा और पूरे इंतजाम करने होंगे।












Click it and Unblock the Notifications