सीएम केजरीवाल से सोनम कपूर ने क्यों की दिलकश गुजारिश?
नई दिल्ली। यूं तो हमेशा दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ही लोगों से गुजारिश करते रहते हैं लेकिन इस बार उनसे किसी ने गुजारिश की है, जो कि काफी दिलकश है, हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड दिवा सोनम कपूर की।
जिन्होंने बड़े ही सुहानी अंदाज में केजरीवाल से कहा है कि वो समय निकालकर डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'an insignificant man' को जरूर देखें, जो कि उन्हीं की लाइफ पर बनी है। सोनम ने अपनी बात ट्विटर पर लिखी है।
इस फिल्म में एक आम आदमी कैसे दिल्ली की सत्ता का मालिक बना, ये दिखाया गया है। यह फिल्म टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में दिखायी गयी है।
इस फिल्म के बारे में बात करते हुए सोनम कपूर ने कहा कि सीएम सर ने इससे पहले मेरी फिल्म 'नीरजा' देखी थी और दिल्ली में उसे टैक्स फ्री किया था, मैं जरुर चाहूंगी कि मुख्यमंत्री फिल्म 'an insignificant man' देखें, मैंने सुना है कि ये फिल्म बहुत अच्छी है और इसे मैं भी देखना पसंद करूंगी।
आपको बता दें कि 'an insignificant man' को शबू रांका और विनय शुक्ला ने निर्देशित किया है, इस फिल्म की अवधि मात्र 95 मिनट है।













Click it and Unblock the Notifications