सोनिया की अपील: जाे नफरत की राजनीति करते हैं उन्हें ना करें वोट

सोनिया ने कहा कि ये नेता उस समय नजर नहीं आ रहे थे जब पूर्वोत्तर के कांग्रेस के नेता अन्य राष्ट्रीय नेताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर देश की आजादी के लिए संघर्ष कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद इन ताकतों ने कांग्रेस की खिंचाई में अपना समय गंवाया। उन्होंने आगे कहा कि आपको देश के भविष्य के बारे में फैसला लेना है। आपका मत फैसला करेगा कि किस तरह का नेतृत्व देश को चलाएगा।
सोनिया ने असम में बाढ़ और कटाव की समस्या का उल्लेख किया और कहा कि धेमाजी, लखीमपुर और माजुली जैसी जगहों पर बेहतर बाढ़ प्रबंधन के उपाय किए गए हैं।उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि पूर्वोत्तर के लोग असली राष्ट्रवाद के बारे में वाकिफ हैं। मुझे उम्मीद है कि आप उन लोगों से गुमराह नहीं होंगे जो खोखले राष्ट्रवाद का ढिंढोरा पीटते फिरते हैं।












Click it and Unblock the Notifications