व्‍हाइट हाउस के वकीलों ने दी कमला हैरिस की भांजी मीना को चेतवानी- ब्रॉडिंग के लिए न करें आंटी के नाम का प्रयोग

न्‍यूयॉर्क। अमेरिका की उपराष्‍ट्रपति कमला हैरिस की भांजी मीना हैरिस को व्‍हाइट हाउस के वकीलों ने चेतावनी दी है कि वो उनके नाम का गलत इस्‍तेमाल कर खुद की ब्रांडिंग न करें। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक व्‍हाइट हाउस के वकीलों ने मीना हैरिस को अपने बर्ताव में बदलाव करने के लिए कहा है। साथ ही य‍ह भी ध्‍यान देने के निर्देश दिए है कि वह अपना खुद का नाम बनाने के लिए उपराष्‍ट्रपति कमला हैरिस के नाम का इस्‍तेमाल न करें। इसके अलावा किसी भी व्‍यक्तिगत या व्‍यवसायिक कार्यक्रम के लिए उपराष्‍ट्रपति के नाम का प्रयोग न करें। उल्‍लेखनीय है कि कमला हैरिस जबसे उपराष्‍ट्रपति बनी हैं व्‍हाइट हाउस की तरफ से मीना हैरिस के प्रमोशनल इवेंट्स सहित कई गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

व्‍हाइट हाउस के वकीलों ने दी कमला हैरिस की भांजी मीना को चेतवानी- ब्रॉडिंग के लिए न करें आंटी के नाम का प्रयोग

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले मीना हैरिस ने भारत में हो रहे किसान आंदोलन को लेकर ट्वीट किया था। ये ट्वीट किसानों के समर्थन में था। मीना ने अपने ट्वीट में लिखा था ''यह एक संयोग नहीं है कि दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्र पर हमला किया गया। इस घटना को अभी एक महीना भी पूरा नहीं हुआ है। सबसे आबाद लोकतंत्र पर हमले का खतरा मंडरा रहा है और यह दोनों एक-दूसरे से जुड़े हैं। किसान प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सुरक्षाबलों की हिंसा और भारत में इंटरनेट पर प्रतिबंध को लेकर हमें अपनी आवाज बुलंद करनी चाहिए।'

आपको बता दें कि मीना कमला हैरिस की बहन माया की बेटी हैं। उन्होंने स्टैनफर्ड और हार्वर्ड लॉ यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई की हैं। मीना ने डेटा प्राइवेसी और साइबर सिक्योरिटी के लिए अटार्नी के तौर पर काम किया है। कुछ ही महीने पहले उनकी। किताब 'Ambitious Girl' रिलीज हुई थी। उन्होंने अपनी मां और कमला पर भी एक किताब लिखी है। सामाजिक न्याय की वकालत करने वाली हैरिस ने 2016 में महिलाओं के लिए एक अभियान भी चलाया था। मीना पहले एक वकील थीं और बाद में उन्‍होंने अपना बिजनेस शुरू कर दिया। उनकी कंपनी कपड़ों, डिजाइनर हेडफोन्स और बच्चों की किताबों का कारोबार करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+