19 नवंबर को एयर इंडिया से यात्रा न करें नहीं तो...खालिस्तानी आतंकवादी का धमकी भरा VIDEO आया सामने

खालिस्‍तानी आतंकवादी गुरुपतवंत सिंह पन्नून का एक धमकी भरा वीडियो सामने आया है। जिसमें उसने दिल्‍ली के आईजीआई हवाई अड्डे को बंद करने की धमकी दी है। इसके साथ ही इस वीडियो में खालिस्‍तानी आ‍तंकवादी पन्नून ने 19 नवंबर को एयर इंडिया से यात्रा करने वाले यात्रियों की जान को खतरा होने की धमकी दी है। बता दें 19 नवंबर को अहमदाबाद में क्रिकेट विश्व कप 2023 का फाइलन मैच खेला जाएगा।

 Khalistani terrorist Gurpatwant Singh Pannun

खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नून ने 19 नवंबर को दिल्ली के आईजीआई हवाई अड्डे को बंद करने की धमकी दी है, जिस दिन अहमदाबाद में चल रहे क्रिकेट विश्व कप का फाइनल खेला जाएगा।

गुरपतवंत सिंह पन्नून का जो वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया उसमें वो कह रहा है

हम सिख लोगों से 19 नवंबर को एयर इंडिया से यात्रा न करने के लिए कह रहे हैं। वैश्विक नाकाबंदी होगी। 19 नवंबर को एयर इंडिया से यात्रा न करें नहीं तो आपकी जान खतरे में पड़ जाएगी।सोशल मीडिया सामने आए इस वीडियो में खालिस्‍तानी आतंकवादी ने आगे दावा किया कि दिल्‍ली का इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) एयर पोर्ट 19 नवंबर को बंद रहेगा और इसका नाम बदल दिया जाएगा।

खालिस्तानी आतंकवादी ने इस वीडियो में इस बात को कहा कि ये वो ही है जिस दिन क्रिकेट विश्व कप का फाइनल मैच होगा।

अमेरिका स्थित प्रतिबंधित सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) संगठन का
पन्नून मुखिया है, उसने 10 अक्‍टूबर को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को इजरायल-फिलिस्तीन युद्ध से सीखने की धमकी दी थी, ताकि भारत में भी इसी तरह का प्रति‍क्रिया न हो।

खालिस्‍तानी आतंकवादी पन्नून ने इससे पहले धमकी दी थी "पंजाब से फिलिस्तीन तक अवैध कब्जे वाले लोग प्रतिक्रिया देंगे और हिंसा से हिंसा पैदा होती है।"

अमृतसर में जन्मे पन्नून 2019 से राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के निशाने पर है जब जांच एजेंसी ने उनके खिलाफ अपना पहला मामला दर्ज किया था। तब उस पर आतंकवादी गतितिविधियों की वकालत करने और उन्हें संचालित करने में अहम भूमिका निभाने और अपनी धमकियों और डराने-धमकाने की रणनीतियों के माध्यम से पंजाब और भारत के अन्य हिस्सों में भय और आतंक फैलाने का आरोप लगाया गया था।

विशेष एनआईए अदालत ने 3 फरवरी, 2021 को खालिस्‍तानी आतंकी पन्नुन के खिलाफ गिरफ्तारी के गैर-जमानती वारंट जारी किए गए थे और उन्हें पिछले साल 29 नवंबर को घोषित अपराधी (पीओ) होने की घोषणा की थी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+