DMRC ने शेयर किया 'मसकली' गाने का ओल्ड वर्जन, तो सोनम कपूर ने दिया ये रिएक्शन
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और एक्टर अभिषेक बच्चन की फिल्म 'दिल्ली 6' का गाना 'मसकली' 11 साल बाद भी लोगों के दिलों में आज भी वही जहग बनाए हुए है। हाल ही में इस गाने का रीमिक्स वर्जन 'मसकली 2' सिद्धार्थ मल्होत्रा और तारा सुतारिया पर फिल्माया गया जिसे लेकर अब सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। इंटरनेट पर जहां लोग नए गाने को पसंद कर रहे हैं वहीं, कुछ लोग ऐसे भी है जिन्हें पूराना वर्जन ही ज्यादा पसंद आ रहा है। अब इस बहस में दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) भी शामिल हो गया है।

डीएमआरसी ने सोनम के गाने को किया सपोर्ट
डीएमआरसी ने सोनम कपूर पर फिल्माए गए पुराने मसकली गाने का पक्ष लेते हुए एक ट्वीट शेयर किया है। इस गाने को सेलेक्ट करने के पीछे डीएमआरसी ने मजेदार वजह बताई है। सोनम और अभिषेक के गाने मसकली का वीडिय शेयर करते हुए डीएमआरसी ने कैप्शन में लिखा, 'पुराने ट्रैक को कोई पीछे नहीं छोड़ सकता। हम पक्ष ले रहे हैं क्योंकि हम इसमें फीचर हुए हैं।'
— Sonam K Ahuja (@sonamakapoor) April 10, 2020
डीएमआरसी के ट्वीट पर सोनम कपूर का रिएक्शन
मालूम हो कि साल 2009 में आई राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म दिल्ली 6 में यह गाना सोनम पर फिल्माया गया था। दिल्ली 6 की तंग गलियों से लेकर मकानों, बाजार और दिल्ली मेट्रो में भी इस गाने की शूटिंग की गई थी। मसकली गाने को लेकर डीएमआरसी के ट्वीट पर सोनम कपूर ने भी रिएक्शन दिया और उन्होंने इस पोर्ट पर लव किया। सोनम के रिएक्शन पर डीएमआरसी ने भी रिप्लाई किया।

डीएमआरसी ने सोनम को कहा- आपको एक बार फिर...
डीएमआरसी ने लिखा, सोनम कपूर शुक्रिया, जब सब कुछ सामान्य हो जाएगा तो हम आपको एक बार फिर दिल्ली 6 की यात्रा पर ले जाना चाहेंगे। बता दें कि मसकली 2 गाने को लेकर बॉलीवुड के की कई हस्तियों ने भी ट्वीट किया। एआर रहमान ने पूराने मसकली को सपोर्ट करते हुए ट्वीट में लिखा, 200 से अधिक संगीकार, 365 दिन की मानसिक जद्दोजहद, ताकि ऐसा संगीत बने, जिसे पीढ़ियां याद रखें। उन्होंने इसके साथ गाने का वीडियो भी शेयर किया है।
Nothing beats the original track, plus we have a bias as we feature in it. 😃#Masakali2https://t.co/2t0MT0JijR
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) April 10, 2020
मसकली गाने के सिंगर मोहित चौहान का रिएक्शन
एक इंटरव्यू में मूल गीत गाने वाले मोहित चौहान ने कहा कि यह नया गाना मसकली की तरह नहीं है और निर्माताओं को इसका नाम बदलना चाहिए था। उन्होंने कहा, 'मैंने गाना सुना है लेकिन यह मसकली की तरह नहीं है। इसलिए वे इसे कुछ और कह सकते हैं लेकिन यह कहना है कि यह मसकली है।' इस बीच गीत के गीतकार प्रसून जोशी ने भी ट्वीट कर कहा, दिल्ली 6 के लिए लिखे गए सभी गीत, जिसमें मसकली दिल के करीब है।'
यह भी पढ़ें: Stay Home: कोरोना की जंग में कूदा बॉलीवुड का डॉन, बोला-घर पर रहो, PIB का Tweet हुआ वायरल
-
राम नवमी पर 'नागबंधन' के मेकर्स ने अनाउंस की रिलीज डेट, अब इस तारीख को आएगी पैन इंडिया फिल्म -
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपने जन्मदिन पर लिखा जैकलीन को इमोशनल लेटर, एक्ट्रेस से की ये बड़ी डिमांड -
5वें बच्चे के पापा बनें Youtuber Armaan Malik, बेटा हुआ या बेटी? तय डेट से पहले आई खुशखबरी -
क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जानें 6वें दिन की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी'












Click it and Unblock the Notifications