Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

DMRC ने जारी किया अलर्ट, दिल्ली मेट्रो में नौकरी के लिए आवेदन से पहले पढ़ें ये खबर

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने एक अलर्ट जारी किया है। इसमें युवाओं को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगों से दूर रहने की हिदायत दी गई है। बता दें कि हाल ही दिल्ली मेट्रो ने करीब 1400 पदों पर वैकेंसी निकाली है, ऐसे में लोग किसी ठग के चंगुल में ना फंसे इसलिए एक एडवाइजरी जारी की गई है। दिल्ली मेट्रो का साफ कहना है कि नौकरी के लिए उसकी न तो कोई एजेंसी है और न ही कोई और माध्यम है।

DMRC ने जारी किया अलर्ट

DMRC ने जारी किया अलर्ट

दिल्ली मेट्रो में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के सचेत करने के लिए निगम ने एक विज्ञापन जारी किया है जिसमें नौजवानों के इस तरह के झांसे में न आने की सलाह दी गई है। डीएमआरसी की साफ कहना है कि नौकरी पाने के लिए आवेदन और टेस्ट ही एक मात्र तरीका है इसके अलावा उनकी कोई और एजेंसी नहीं है। डीएमआरसी ने कहा कि हमें इस बात की जानकारी मिली है कि कुछ असमाजिक तत्व युवाओं को ठगने की फिराक में हैं।

कंप्यूटरीकृत होगी परीक्षा

कंप्यूटरीकृत होगी परीक्षा

डीएमआरसी ने बताया कि यह तत्व अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर के या फिर अनुचित व अनैतिक साधनों के माध्यम से युवाओं को मेट्रो में नौकरी दिलाने का झूठा वादा कर सकते हैं। ऐसे लोगों से बचने के लिए डीएमआरसी ने अपनी वेबसाइट पर अलर्ट जारी किया है। इसमें कहा गया है कि उनके यहां भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह कंप्यूटरीकृत है और योग्यता के आधार पर ही कैंडिडेट्स का चयन किया जाएगा।

1493 पदों पर वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन

1493 पदों पर वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन

दिल्ली मेट्रो रेल (डीएमआरसी) में वैकेंसी है। कुल 1493 पदों पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने एग्जीक्यूटिव और नॉन एग्जीक्टिव दोनों पदों पर भर्तियां निकाली हैं। वैकेंसी रेगुलर और कॉन्ट्रेक्चुअल दोनों तरह की निकली है। कुल पदों की संख्या- 1493 भर्तियां हैं। रेगुलर एग्जीक्यूटिव के पदों पर 60 वैकेंसी और रेगुलर नॉन एग्जीक्यूटिव पदों पर 929 वैकेंसी हैं। एग्जीक्यूटिव कॉन्ट्रेक्ट (2 साल) पदों पर 106 और नॉन एग्जीक्यूटिव कॉन्ट्रेक्ट (2 साल) पदों पर 398 वैकेंसी हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+