डीएमके चीफ को चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया
नई दिल्ली। डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन का चेन्नई के अपोलो अस्पताल में उनकी जांघ का छोटा ऑपरेशन किया गया है। उन्हें गुरुवार रात को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद अस्पताल ने उनके स्वास्थ्य के बारे में हेल्थ बुलेटिन जारी करके जानकारी दी कि स्टालिन के दाएं पैर की जांघ से सिस्ट को निकालने के लिए छोटा ऑपरेशन किया गया था। ऑपरेशन के बाद स्टालिन की तबियत अब ठीक है और वह स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

आपको बता दें कि इससे पहले डीएमके के मुख्य सचिव टीआर बालू ने कहा कि स्टालिन को घर में रात को तकरीबन 11.45 बजे कुछ समस्या हुई थी, जिसके बाद उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बालू ने बताया कि कोई गंभीर बात नहीं है, स्टालिन लगातार पार्टी के काम में व्यस्त रहते हैं, वह मेडिकल चेक अप के लिए पिछले दो महीनों से नहीं गए थे। डॉक्टर ने उनका परीक्षण किया और छोटा ऑपरेशन किया गया है। उन्हें एक दो दिन के लिए आराम करने के लिए कहा गया है।
गौरतलब है कि इससे पहले स्टालिन को किडनी में समस्या की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डीएमके सुप्रीमो एम करुणानिधि के निधन के बाद बाद 28 अगस्त को स्टालिन को पार्टी का मुखिया बनाया गया था।
इसे भी पढ़ें- यूपी में रंगे हाथों घूस लेते पकड़ा गया दरोगा, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें- कांग्रेस की सोशल मीडिया हेड राम्या ने पीएम को फिर कहा चोर, पहले ही दर्ज हो चुका है देशद्रोह का मुकदमा












Click it and Unblock the Notifications