'BJP केवल गौ मूत्र वाले राज्यों में चुनाव जीतती है', DMK सांसद सेंथिल कुमार के बयान से खड़ा विवाद

हिंदी पट्टी के राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने प्रचंड बहुमत के साथ जीत हासिल की। जिसको लेकर संसद में मंगलवार को डीएमके सांसद सेंथिल कुमार ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी केवल 'गौमूत्र' राज्यों में चुनाव जीतती है।

डीएमके सांसद ने कहा कि इस बीजेपी की ताकत मुख्य रूप से हिंदी के गढ़ राज्यों में चुनाव जीतना है, जिन्हें हम आम तौर पर गौमूत्र राज्य कहते हैं। सेंथिल कुमार ने दक्षिणी राज्यों तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बीजेपी की विफलताओं को उजागर किया।

DMK MP Senthil Kumar

उन्होंने कहा कि इस देश के लोगों को यह सोचना चाहिए कि इस बीजेपी की ताकत केवल मुख्य रूप से हिंदी के गढ़ राज्यों में चुनाव जीतना है, जिन्हें हम आम तौर पर 'गौमूत्र' राज्य कहते हैं। यह पहली बार नहीं है कि सेंथिल कुमार ने हिंदी पट्टी के राज्यों को गौमूत्र राज्य कहा है। 2022 में राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर बोलते हुए डीएमके सांसद ने 'गौ मूत्र' शब्द का इस्तेमाल किया था।

बीजेपी ने कहा- जल्द ही होगा ऐसे लोगों का इलाज
सेंथिल कुमार एस की 'गौमूत्र' टिप्पणी पर बिहार के बीजेपी नेता नवल किशोर यादव ने कहा कि हिंदी भाषी राज्यों को गालियां देने वालों को मानसिक इलाज कराने की जरूरत है। पीएम मोदी के नेतृत्व में आने वाले चुनाव में इन लोगों का इलाज किया जाएगा।

कांग्रेस बोली- हमारा कोई लेना-देना नहीं
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि संसद के अंदर एक व्यक्ति क्या कह रहा है? इससे हमारा कोई लेना-देना नहीं है, यह उनका अपना बयान है। हम 'गौ माता' का सम्मान करते हैं, इस पर मुझे कुछ नहीं कहना।

तीन राज्यों में BJP, एक में कांग्रेस ने झटका
आपको बता दें कि 3 दिसंबर को मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के विधानसभा चुनावों के परिणाम सामने आए। जिसमें तीन राज्यों में बीजेपी ने प्रचंड बहुमत के साथ जीत हासिल की। वहीं, तेलंगाना में कांग्रेस ने 10 साल से सत्ता पर बैठी बीआरएस को पटखनी देते हुए जीत हासिल की। वहीं, 4 दिसंबर को मिजोरम में जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) ने जीत हासिल की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+