'पहले भी इसका उपयोग किया था', DMK सांसद ने 'गोमूत्र राज्य' वाली टिप्पणी पर दी सफाई

DMK MP DNV Senthilkumar S on Gaumutra State Comment: डीएमके सांसद डीएनवी सेंथिलकुमार एस ने मंगलवार को लोकसभा में अपनी गोमूत्र राज्यों वाली टिप्पणी पर स्पष्टीकरण दिया है। डीएमके सांसद के बयान के बाद काफी विवाद गहरा गया था। बढ़ते विवाद के कुछ घंटों बाद डीएनवी सेंथिलकुमार ने स्पष्टीकरण दिया है।

उन्होंने अपनी सफाई में कहा कि यह विवादास्पद बयान नहीं है। इसलिए उन्होंने अपनी संसदीय भाषण में इस्तेमाल किया है। डीएमके सांसद ने कहा कि मैंने सदन के अंदर कुछ बयान दिए। उस समय सदन में गृह मंत्री और भाजपा सदस्य मौजूद थे। मैंने पहले भी अपने संसद भाषणों में इसका इस्तेमाल किया है। यह कोई विवादास्पद बयान नहीं है।

DMK सांसद ने गोमूत्र राज्य वाली टिप्पणी पर दी सफाई

उन्होंने कहा कि अगर इससे किसी को ठेस पहुंचती है, तो मैं अगली बार इसका उपयोग करने से बचने की कोशिश करूंगा। डीएमके सांसद ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि मैं यह बताने के लिए कुछ अन्य शब्दों का उपयोग करने की कोशिश करूंगा कि भाजपा कहां वोट पाने में मजबूत है।

डीएमके सांसद डीएनवी सेंथिलकुमार एस की 'गौमूत्र राज्य' टिप्पणी पर बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह डीएमके की सोच नहीं है, यह पूरे भारतीय गठबंधन I.N.D.I.A का बयान है। इस प्रकार की विभाजनकारी, घृणास्पद सोच है।

उन्होंने कहा कि DMK द्वारा पहली बार प्रस्तुत नहीं किया गया है। DMK ने लगातार उत्तर भारत और हिंदी के खिलाफ बयान दिए हैं। आज अखिलेश यादव, राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी को बताना चाहिए कि क्या इस बयान से भारत जुड़ेगा? क्या ये है बयान उन्हें स्वीकार्य है?

यह भी पढ़ें- तेलंगाना: डीएमके के समर्थन मिलने पर कांग्रेस ने जताई खुशी, कहा- अब हम चुनाव जीत रहे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+