'मैं इमरजेंसी दरवाजा नहीं खोलूंगा'.. दयानिधि मारन ने तेजस्वी सूर्या का उड़ाया मजाक

भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या का डीएमके सांसद दयानिधि मारन ने मजाक उड़ाया है। भाजपा नेता पर तंज कसते हुए दयानिधि मारन ने लिखा, मैं इमरजेंसी एग्जिट के बगल में बैठा हूं, लेकिन मैं इसे खोलने नहीं जा रहा

dayanidhi maran

भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने जिस तरह से विमान के आपात दरवाजे को खोल दिया था उसपर डीएमके सांसद दयानिधि मारन ने तंज कसा है। दयानिधि मारन ने विमान के भीतर इमरजेंसी दरवाजे के पास बैठकर एक वीडियो शेयर किया है,जिसमे वह कहते हैं कि मैं दरवाजा खोलूंगा नहीं। दरअसल 10 दिसंबर को इंडिगो विमान जोकि चेन्नई से तिरुचिरापल्ली जा रहा था उसका आपातकाली दरवाजा एक यात्री ने खोल दिया था। जिसके बाद केंद्रीय उड्डयन मंत्री ने इसकी पुष्टि की थी कि यह यात्री तेजस्वी सूर्या था। तेजस्वी सूर्या ने अपनी गलती को स्वीकार करते हुए इसके लिए माफी मांगी थी।

भाजपा नेता पर तंज कसते हुए दयानिधि मारन ने लिखा, मैं इमरजेंसी एग्जिट के बगल में बैठा हूं, लेकिन मैं इसे खोलने नहीं जा रहा क्योंकि यह सुरक्षा की दृष्टि से अन्य यात्रियों और विमान के लिए ठीक नहीं है। यह बहुत समय भी बचाता है और मैं बाद में माफी नहीं मांगना चाहता हूं। डीएमके सांसद इंडिगो विमान से कोएंबटूर जा रहे थे, इसी दौरान उन्होंने तेजस्वी सूर्या का मजाक उड़ाने वाला यह वीडियो बनाया है। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि आप यात्रियों की सुरक्षा के लिए आपात दरवाजे के साथ खिलवाड़ ना करें।

वहीं तेजस्वी सूर्या ने इस पूरी घटना पर कुछ भी सामने आकर नहीं कहा है। उन्होंने कहा कि मैं इसपर कुछ भी बोलकर अपना और आपका समय खराब नहीं करना चाहता हूं क्योंकि कांग्रेस और अन्य लोग इस बारे में समय-समय पर बोलते रहेंगे। कुछ लोग इसपर बोलने के लिए अधिकृत हैं और वह इस मसले पर सफाई दे सकते हैं, वह सच आपको बता सकते हैं, उन्होंने ऐसा कर दिया है। आप उस बयान को देख सकते हैं। अधिकारियों का कहना है कि तेजस्वी सूर्या ने अपना हाथ दरवाजे पर रख दिया था, जिसकी वजह से दरवाजा खुल गया और विमान को अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचने में दो घंटे का विलंब हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+