'भारत ही नहीं, पूरी दुनिया के लिए खतरा है...', DMK नेता ए राजा ने सनातन धर्म को लेकर फिर उगला जहर
भाजपा नेता के अन्नामलाई ने एक डिबेट का वीडियो एक्स पर शेयर किया है। इस डिबेट में डीएमके नेता के अन्नामलाई मौजूद हैं, जो एक बार फिर से सनातन धर्म के खिलाफ बयान दे रहे हैं।
भाजपा ने डीएमके एक बार फिर सनातन पर विवादित बयान देने के मामले में निशाने पर लिया है। तमिनाडु बीजेपी अध्यक्ष के अन्नामलाई ने एक डिबेट का वीडियो शेयर किया है। जिसमें एक रजा को सनातन के खिलाफ बोलते हुए सुना जा सकता है। वहीं तमिलनाडु में मंगलवार को बीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने एडीजीपी से मुलाकात की है। जिसमें बीजेपी के वरिष्ठ नेता मौजूद शामिल हुए। डेलिगेशन ने तमिलनाडु के मंत्री और डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ उनकी 'सनातन धर्म' टिप्पणी पर शिकायत दर्ज कराई है।
डीएमके नेता ए राजा सनातन धर्म को लेकर फिर बयान दे रहे हैं। डिबेट के रिकॉर्ड किए गए वीडियो में ए राजा को सनातन के खिलाफ बोलते हुए सुना जा सकता है। डिबेट में ए राजा ने कहा, "भारत ही जातियों के नाम पर वैश्विक समस्या का कारण है, लोगों को जाति के आधार पर बांटा जा रहा है। दूसरे देशों में रहने वाले भारतीय भी जाति के नाम पर हिंदू धर्म का प्रचार कर रहे हैं। इसलिए हिंदू धर्म न केवल भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा है, बल्कि अब यह पूरी दुनिया के लिए खतरा बन गया है।"

वहीं बीजेपी अध्यक्ष के अन्नामलाई ने डीएम के सनातन धर्म के खिलाफ बयान देने पर निशाने पर लिया है। उन्होंने एक टीवी डिबेट का वीडियो शेयर किया है। जिसमें ए राजा ने सनातन धर्म को जातियों के नाम पर लोगों को बांटने वाला बताया है। तमिलनाडु बीजेपी के राज्य उपाध्यक्ष पॉल कनगराज कहते हैं, "हालांकि पूरे तमिलनाडु में विभिन्न पुलिस स्टेशनों को शिकायतें मिलीं... किसी भी शिकायत पर विचार नहीं किया गया... मंत्री ने नफरत भरा भाषण दिया और इसलिए शिकायतों पर विचार नहीं किया गया।" यही कारण है कि हम यहां एकत्र हुए हैं और अपने भाजपा नेता अन्नामलाई के निर्देश पर एक ज्ञापन प्रस्तुत किया है...एडीजीपी अरुण ने ज्ञापन प्राप्त किया और उन्होंने आश्वासन दिया है कि कानूनी कार्रवाई की जाएगी...''
DMK MP A Raja calls Hindu Religion a menace to India & the world.
DMK is the principal reason for creating caste divide & hatred in TN, and the DMK MP has the audacity to blame Sanatana Dharma for the mess they made. pic.twitter.com/fqWO9FiQqY
— K.Annamalai (@annamalai_k) September 12, 2023












Click it and Unblock the Notifications