करुणानिधि का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचीं रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण
LIVE: आईसीयू में करुणानिधि
चेन्नई। डीएमके अध्यक्ष और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि की तबीतय बिगड़ने के बागृद चेन्नई के कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार देर रात उनको कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 94 साल के करुणानिधि को शनिवार सुबह आईसीयू में शिफ्ट किया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई गई है। शनिवार सुबह से ही उनका हालचाल जानने के लिए नेता पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री ने भी फोन पर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली है। अस्पताल के बाहर काफी तादाद में डीएमके समर्थक भी जमा है।

एम करुणानिधि तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री हैं। उनकी पार्टी डीएमके तमिलनाडु की मुख्य विपक्षी पार्टी है। करुणानिधि काफी लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। करुणानिधि चल नहीं पाते हैं, वो व्हीलचेयर पर बैठकर ही थोड़ी-बहुत देर के लिए घर से बाहर कभी दिखते हैं।
फिल्मी दुनिया से राजनीति में आए करुणानिधि देश के सबसे बुजुर्ग नेताओं में से एक हैं। 1969 से 2011 के बीच वो पांच बार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री रहे हैं। करुणानिधि का राजनीतिक करियार छह दशक से ज्यादा का है।












Click it and Unblock the Notifications