DMDK ने 5 मार्च को बुलाई आपात बैठक, AIADMK को गठबंधन का भरोसा
नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले एक तरफ जहां एआईएडीएमके इस बात को लेकर आश्वस्त है कि वह चुनाव से पहले डीएमडीके के साथ गठबंधन कर लेगी। लेकिन इस बीच डीएमडीके ने गठबंधन के ऐलान से पहले 5 मार्च को आपात बैठक बुलाई है। पार्टी के शीर्ष पदाधिकारियों की चेन्नई में बैठक बुलाई गई है। इस बैठक की अध्यक्षता विजयकांत करेंगे। हालांकि इस बैठक का एजेंडा अभी तक तय नहीं हुआ है, लेकिन आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 मार्च को चेन्नई में रैली को संबोधित करेंगे, माना जा रहा है कि इस रैली में सहयोगी दलों के नेता भी शिरकत करेंगे।

भाजपा लगातार इस बात की कोशिश कर रही है कि पीएम मोदी की रैली से पहले एआईएडीएमके तमाम स्थानीय दलों के साथ गठबंधन कर लेगी, जिसमे डीएमडीके भी शामिल है। बता दें कि रविवार को एआईएडीएमके के नेता डी जयकुमार ने कहा था कि दोनों दलों के बीच गठबंधन को लेकर किसी भी तरह का संदेह नहीं होना चाहिए। प्रदेश के राजस्व मंत्री आरबी उदयकुमार ने बताया कि तमाम मुद्दे जल्दी ही फाइनल कर लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि डीएमडीके कभी भी डीएमके के साथ नहीं जाएगी क्योंकि दोनों ही दल तेल और पानी की तरह हैं।
डीएमडीके सूत्रों की मानें तो एआईएडीएमके के साथ गठबंधन की शर्तें फाइनल नहीं हुई, हम चाहते हैं कि हमे गठबंधन में पीएमके से बेहतर स्थान मिले। एआईएडीएमके सूत्रों की मानें तो पार्टी लोकसभा की अधिक सीटें पार्टी को देने के लिए तैयार है। लेकिन वह राज्यसभा में पार्टी को अधिक सीटें देने के पक्ष में नहीं है। माना जा रहा है कि दोनों ही दलों के बीच इसी बात को लेकर कुछ मतभेद हैं, जिसको लेकर लगातार दोनों ही दलों के शीर्ष नेता संपर्क में हैं।
इसे भी पढ़ें- Air Strike वाली रात जैश के ठिकानों पर क्या हुआ था? सैटेलाइट से मिली तस्वीरें बता सकती हैं सबकुछ
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications