'इस्तीफा मांगा गया, मैंने दे दिया', बाबुल सुप्रियो के बयान पर भड़के दिलीप घोष,कहा- निकाल दिए जाते तो सही रहता?

'इस्तीफा मांगा गया, मैंने दे दिया', बाबुल सुप्रियो के बयान पर भड़के दिलीप घोष, कहा- निकाल दिए जाते तो सही रहता?

नई दिल्ली, 08 जुलाई: पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने गुरुवार (08 जुलाई) ने पार्टी नेता बाबुल सुप्रियो पर उनके फेसबुक पोस्ट को लेकर पलटवार किया है। बाबुल सुप्रियो ने फेसबुक पर पोस्ट कर लिखा था, ''मुझे इस्तीफा देने के लिए कहा गया तो मैंने दे दिया।'' इसी फेसबुक पोस्ट को लेकर दिलीप घोष ने बिना नाम लिए नाराजगी जताई है। एचटी बांग्ला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दिलीप घोष ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि बुधवार (07 जुलाई) को इस्तीफा देने वाले 12 मंत्रियों में से सिर्फ उन्होंने (बाबुल सुप्रियो) ने ऐसी टिप्पणी की थी, जो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेतृत्व के फैसले से उनकी नाराजगी जाहिर करती है। 07 जुलाई को मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार हो चुका है। पीएम नरेंद्र मोदी ने अपनी टीम में कुल 43 नए चेहरों को शामिल किया है। जिसमें से 12 महिला मंत्री हैं।

'इस्तीफा मांगा गया, मैंने दे दिया'-बाबुल सुप्रियो

'इस्तीफा मांगा गया, मैंने दे दिया'-बाबुल सुप्रियो

बाबुल सुप्रियों ने अपने अधिकारिक फेसबुक पोस्ट पर लिखा था, ''मुझे इस्तीफा देने के लिए कहा गया तो मैंने दे दिया है।'' हालांकि कुछ वक्त बाद बाबुल सुप्रियों ने इस फेसबुक पोस्ट को डिलीट कर दिया और सफाई देते हुए एक नया पोस्ट लिखा।

मोदी मंत्रिमंडल में बाबुल सुप्रियो पर्यावर, वन और जलवायु परिवर्तन राज्‍य मंत्री थे। बाबुल सुप्रियो के अलावा स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन, शिक्षा मंत्री (एचआरडी मंत्री ) रमेश पोखरियाल निशंक से समेत 12 मंत्रियों ने इस्तीफा दिया है।

बाबुल सुप्रियो बोले- 'धुआं तभी होता है, जब आग लगी होती है'

बाबुल सुप्रियो बोले- 'धुआं तभी होता है, जब आग लगी होती है'

बाबुल सुप्रियो ने अपने नये फेसबुक पोस्ट में लिखा, ''हां, धुआं तभी उठता है, जब कहीं न कहीं आग लगी होती है। आज मैं अपने मीडिया के दोस्तों का फोन कॉल नहीं ले पा रहा हूं...। इसलिए सोचा खुद ही बता दूं। हां, मैंने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। (पहले जो मैंने कहा, बात कहने का वो तरीका सही नहीं था, मैंने पहले कहा था कि मुझे इस्तीफा देने के लिए कहा गया था।)''

बाबुल सुप्रियो के इस्तीफे को लेकर किए गए पोस्ट पर विवाद

बाबुल सुप्रियो के इस्तीफे को लेकर किए गए पोस्ट पर विवाद

बाबुल सुप्रियो के इस फेसबुक पोस्ट पर दिलीप घोष ने कहा, '' उन्होंने (पीएम मोदी) ने उनका (सुप्रियो का) इस्तीफा मांगा ताकि कोई और जिम्मेदारी ले सके। इसी तरह एक पार्टी काम करती है। आपको एक पार्टी नेता होने के तौर पर नियत प्रक्रिया में विश्वास रखने की जरूरत है। आप सोचिए इस्तीफा मांगने की जगह अगर वह इसके बजाय निकाल दिया जाना था तो क्या इससे चीजें बेहतर होतीं?" दिलीप घोष ने कहा, इस्तीफा देने वाले 12 मंत्रियों में से किसी ने भी पार्टी के लिए ऐसी टिप्पणी नहीं की है।

'लोग बड़ी खुशी से शोक संदेश भेज रहे हैं'

'लोग बड़ी खुशी से शोक संदेश भेज रहे हैं'

बाबुल सुप्रियो ने गुरुवार (08 जुलाई) दोपहर फेसबुक पर एक तंज भरा पोस्ट लिखा। बाबुल सुप्रियो ने लिखा, ''मैं उनका तहेदिल से शुक्रिया अदा करता हूं जो बड़ी 'खुशी' से (शोक संदेश भेज रहे हैं)। मंत्री रहते हुए इतना संदेश 7 साल में भी नहीं मिला। पीएस- फेसबुक द्वारा आभार की त्रुटि गंभीर है।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+