"मैं 5 साल तक रहूंगा कर्नाटक सीएम" सिद्धारमैया के दावे पर डीके शिवकुमार बोले "मेरे पास और कोई रास्ता नहीं'
Karnataka CM Siddaramaiah Row: कर्नाटक में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से सीएम की कुर्सी छिन जाने के कयासों पर अल्पविराम लग चुका है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने स्पष्ट कर दिया है वह पूरे पांच साल तक कर्नाटक में मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बने रहेंगे। उनके सीएम बने रहने में की राह में कोई भी अटकलें और अफवाहें रोड़ा नहीं डाल सकती। सिद्धारमैया के इस बयान के बाद उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने इस पर खुलकर प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बुधवार को मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा, "मेरे पास और कोई रास्ता नहीं, "मेरे पास क्या विकल्प है? मुझे उनके साथ खड़ा होना है और उनका साथ देना है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के सामने मेरा कोई सवाल ही नहीं उठता है। मैंने किसी से मेरे पक्ष में बोलने को नहीं कहा। जब मुख्यमंत्री सिद्धारमैया मौजूद हैं तो ऐसी बातों का सवाल ही नहीं उठता।"

"मुझे इस पर कोई आपत्ति नहीं है"
इसके साथ ही डीके शिवकुमार ने कहा, "मुझे इस पर कोई आपत्ति नहीं है। पार्टी हाईकमान जो भी कहेगा और जो भी फैसला करेगा, उसे पूरा किया जाएगा! मैं अभी कुछ भी चर्चा नहीं करना चाहता। लाखों कार्यकर्ता इस पार्टी का समर्थन कर रहे हैं।"
सिद्धारमैया ने क्या?
बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए सिद्धारमैया ने कहा हां मैं मुख्यमंत्री बना रहूंगा। आपको क्यों शक है? सीएम सिद्धारमैया ने भाजपा और जेडीएस पर सीएम बदले जाने को लेकर अफवाह फैलाने का आरोप लगाया। इसके साथ ही उन्होंने पूछा क्या वो कांग्रेस हाईकमान हैं?
मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान से मच गई थी हलचल
बता दें सोमवार को मल्लिकार्जुन खड़गे से जब मीडिया द्वारा अक्टूबर में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बदले जाने की अटकलों पर सवाल पूछा गया था तब खड़गे ने नेतृत्व में परिवर्तन के अटकलों को सीधे तौर पर खारिज नहीं किया था। खड़गे ने सीधे जवाब देने के बजाय ये कह दिया था कि इसका फैसला कांग्रेस आलकमान करेंगे। कोई नहीं कह सकता कि हाईकमान के दिमाग में क्या चल रहा है। फैसला लेना उनका अधिकार है, लेकिन बेवजह किसी को इस मुद्दे को लेकर कोई परेशानी नहीं खड़ी करनी चाहिए।"
कांग्रेस विधायक ने डीके शिवकुमार को सीएम बनाए जाने का किया था दावा
वहीं खड़गे के बयान के पहले रविवार कांग्रेस पार्टी के विधायक एच. ए. इकबाल हुसैन ने दावा किया था कि कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार को आने वाले दो-तीन महीनों में राज्य के मुख्यमंत्री बनने का मौका मिल सकता है। जिसके बाद कर्नाटक में सिद्धारमैया को सीएम पद से हटाने के कयास लगाए जाने लगे थे। लेकिन अब सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बयान से साफ हो चुका है फिलहाल कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन नहीं होने जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications