कावेरी जल विवाद: शिवकुमार बोले, सुप्रीम कोर्ट का निर्णय राज्य के हित में नहीं

बेंगलुरु। कर्नाटक विधानसभा में शनिवार को कावेरी जल विवाद को लेकर सर्वदलीय बैठक बुलाई गई। यह बैठक राज्य के मुख्यमंत्री एचडी कुमारास्वामी ने बुलाई थी। बैठक में जल विवाद सुलझाने को लेकर फैसला लिया जा सकता है। बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे एचडी कुमारास्वामी ने कहा कि, कर्नाटक हमेशा संवैधानिक निर्णयों का पालन करेगा। हमने हमेशा सुप्रीम कोर्ट और इसके निर्देशों का सम्मान किया है। 2-3 मुद्दे हैं जहां योजनाएं अवैज्ञानिक रूप से बनाई गई थीं, जिसके लिए हम लड़ रहे हैं।

DK

वहीं कर्नाटक सरकार में कांग्रेसी खेमे में मंत्री डीके शिवकुमार ने इस मुद्दे पर बात करते हुए कहा कि, सुप्रीम कोर्ट का निर्णय राज्य के हित में नहीं था। हम इसके खिलाफ अपील कर रहे हैं। इससे पहले, हमने फैसला किया था कि हम किसी भी समिति की बैठक में अपना कोई प्रतिनिधि नहीं भेजेंगे लेकिन अब हम कोई जोखिम नहीं ले सकते हैं। हम नहीं चाहते हैं कि वे हमारे बिना कोई निर्णय लें।

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को यह आदेश दिया था कि 3 मई तक कावेरी जल बंटवारे की योजना तैयार कर कोर्ट में रिपोर्ट पेश किया जाए। लेकिन केंद्र सरकार इस आदेश को लागू करने में अब तक असमर्थ रही है। सुप्रीम कोर्ट ने कावेरी नदी के पानी को तमिलनाडु, कर्नाटक, पुडुचेरी और केरल के मध्य कैसे बांटा जाएगा, इस बारे में निर्देश जारी किए थे। लेकिन, कई दल इससे खुश नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+