कर्नाटक चुनाव मतदान के एक दिन पहले डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया ने किया चामुंडेश्वरी मंदिर में दर्शन
कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता सिद्धारमैया के साथ मैसूर के चामुंडेश्वरी मंदिर पहुंचे।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 10 मई यानी बुधवार को होगा। मतदान के एक दिन पहले जहां भाजपा नेताओं और कर्नाटक के वर्तमान मुख्यमंत्री बसवराज बोममई में हनुमान मंदिर में जाकर हनुमान चालीसा पाठ किया और भारतीय जनता पार्टी की इस चुनाव में जीत की कामना की।
वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डी के शिवकुमार और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने चामुंडेश्वरी देवी मंदिर में साथ में जाकर मां का आर्शीवाद लिया। मैसूर के निकट पर्वतों पर विराजमान चामुंडेश्वरी देवी के प्रसिद्ध मंदिर में जाकर दर्शन किया।
शिवकुमार के मंदिर जाकर किया नियमों का उलंघन
हालांकि डीके शिवकुमार के मंदिर क्षेत्र में जाने पर नया विवाद शुरू हो गया। शिवकुमार के मैसूर में प्रवेश पर गंभीर आपत्ति जताते हुए, भाजपा पदाधिकारियों ने इसे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताया और जिला निर्वाचन अधिकारी के पास शिकायत दर्ज की।
मैसूरु के उपायुक्त ने बोली ये बात
बता दें मैसूरु के उपायुक्त के.वी. राजेंद्र, जो जिला निर्वाचन अधिकारी भी हैं, उन्होंने निर्देश जारी किया था कि सभी राजनीतिक नेताओं और अन्य जिलों और राज्यों के राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदान बंद होने से 48 घंटे पहले निर्वाचन क्षेत्र छोड़ देना चाहिए जहां वो पंजीकृत मतदाता नहीं हैं।
हेलिकॉप्टर से मैसूर दर्शन करने पहुंचे थे
विधानसभा चुनाव के लिए सार्वजनिक प्रचार सोमवार शाम को समाप्त हो गया और आदर्श आचार संहिता के अनुसार एक निर्वाचन क्षेत्र में रहने पर 48 घंटे का प्रतिबंध लगा दिया गया, जहां कोई पंजीकृत मतदाता नहीं जाएगा, लेकिन शिवकुमार मंगलवार को हेलिकॉप्टर से मैसूर गए इसके बाद उन्होंने मंदिर में जाकर दर्शन किया। सिद्धारमैया और अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ प्रार्थना की।
जिले से बाहर जाने का दिया गया आदेश
डीके शिवकुमार के दौरे के बारे में शिकायत मिलने के बाद राजेंद्र ने उड़न दस्ते और एआरओ को मौके पर भेजा गया और शिवकुमार को जिले से बाहर भेज दिया गया। राजेन्द्र ने बताया कि डीके शिवकुमार ने स्पष्टीकरण दिया गया था कि वह दर्शन के लिए मंदिर आया था, उड़न दस्ते और एआरओ सहमत नहीं थे, और यह सुनिश्चित किया कि वह जिले से बाहर चले जाएं।
राजेंद्र ने कहा स्पष्ठीकरण ने मांगा जाएगा
राजेंद्र ने कहा कि पार्टी औरशिवकुमार के साथ आए लोगों से भी स्पष्टीकरण मांगा जाएगा और अगर कोई उल्लंघन होता है तो मामला दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्टार प्रचारकों को उस निर्वाचन क्षेत्र में नहीं होना चाहिए जहां वे 48 घंटे के प्रतिबंध अवधि के दौरान पंजीकृत मतदाता नहीं हैं क्योंकि वे मतदाताओं को प्रभावित कर सकते हैं।
#WATCH | Karnataka Congress president DK Shivakumar along with former CM and LoP Siddaramaiah visited Chamundeshwari Temple in Mysuru. pic.twitter.com/a6n6u5qJP8
— ANI (@ANI) May 9, 2023
Karnataka Congress president DK Shivakumar along with former CM and LoP Siddaramaiah visited Chamundeshwari Temple in Mysuru. pic.twitter.com/9dmHkYDlXg
— ANI (@ANI) May 9, 2023












Click it and Unblock the Notifications