दीवाली धमाका: प्रियंका फुलझड़ी और मैरीकाम अनार पर भारी पड़ रहा है मोदी बम

लखनऊ। लोकसभा चुनाव में एक तरफ जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का जादू सबके सिर चढ़ कर बोल रहा है। इसका ताजा उदाहरण हरियाणा और महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनावों में देखने को मिला। भारतीय जनता पार्टी ने जहां झंडे बुलंद किये वहीं कांग्रेस के चारों खाने चित्‍त हो गये। अब कुछ ऐसा ही हाल दीवाली के मौके पर पटाखों के बाजार में है। पटाखा मार्केट में मोदी की सबसे ज्‍यादा डिमांड है। मोदी बम के आगे दूसरे सेलिब्रेटी के नामों के पटाखे फुस्‍स साबित हो रहे हैं।

 Modi bombs dominate cracker market
मोदी बम के अलावा बाजार में प्रियंका गांधी फुलढड़ी की भी काफी मांग है लेकिन मोदी बम को टक्‍कर नहीं दे पा रही है। आपको बता दें कि दीवाली के लिए पटाखों का बाजार सज चुका है। इस बीच कई सलिब्रेटी जैसे मैरीकाम, महेन्‍द्र सिंह धोनी, मुरली विजय और सचिन तेंदुलकर के नाम के पाटाखे बाजार में उपलब्‍ध हैं। लेकिन मोदी बम की डिमांड सबसे ज्‍यादा है। आप सुनकर हैरान हो जायेंगे कि मोदी बम की इतनी डिमांड है कि दुकान उसे पूरी नहीं कर पा रहे है।

वहीं पटाखों के जो पुराने और परंपरागत ब्रांड हैं वो डंप हो गये हैं। बच्चे और बड़े सभी मोदी ब्रांड के राकेट और अनार भी मांग रहे हैं। हालांकि, कंपनियों ने मोदी के नाम पर बम बनाया है। इसकी सप्लाई करना कंपनी के लिए मुश्किल हो रहा है। तमिलनाडु के शिवकाशी से हो रही मोदी बम की सप्लाई मांग से कम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+