Diwali-Chhath Train Booking 2025: रेलवे ने शुरू की दिवाली-छठ की बुकिंग, जानें कब तक कर सकते हैं टिकट रिजर्वेशन
Diwali-Chhath Train Booking Tracker 2025: दिवाली और छठ का मौसम बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए सबसे खास होता है। लाखों लोग इस समय दिल्ली, मुंबई, गुजरात, पंजाब जैसे शहरों से अपने गांव-घर लौटते हैं। ट्रेन टिकट की भारी मांग और भीड़ को देखते हुए रेलवे ने इस साल पहले से ही खास इंतजाम किए हैं। यात्रियों को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने राउंड ट्रिप पैकेज योजना शुरू की है, जिसमें आने-जाने दोनों टिकट एक साथ बुक किए जा सकते हैं।
इस योजना के तहत टिकट बुकिंग 14 अगस्त से ही शुरू हो चुकी है और इसमें किराए में छूट भी दी जा रही है। दिवाली और छठ पूजा की तारीखें नजदीक आते ही यात्रियों के बीच टिकट की मारामारी बढ़ने वाली है। इस योजना में आने-जाने दोनों टिकट एक साथ बुक कराने पर 20% तक किराए में छूट मिलेगी।

किस तारीख की यात्रा के लिए टिकट मिलेंगे
इस बार दिवाली और छठ के भीड़भाड़ को देखते हुए रेलवे ने खास विंडो खोली है।
- आवागमन यात्रा (Onward Journey) : 13 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2025 तक की यात्रा के लिए टिकट बुक होंगे।
- वापसी यात्रा (Return Journey) : 17 नवंबर से 1 दिसंबर 2025 तक की वापसी यात्रा के टिकट बिना 60-दिन की लिमिट के बुक हो सकेंगे।
ये भी पढ़ें: Mumbai Local Train: मुंबई लोकल ट्रेन के इस रूट पर रहेगा जंबो ब्लॉक, चेक करें रूट और शेड्यूल
दिवाली और छठ पूजा की तिथियां
- दिवाली (लक्ष्मी पूजा): 20 अक्टूबर 2025, सोमवार
- छठ पूजा (सूर्य षष्ठी): 25 से शुरू होकर 28 अक्टूबर 2025 तक, 27 अक्तूबर को संध्या अर्ध्य
60 दिन पहले रिजर्वेशन का नियम
रेलवे में आम तौर पर 60 दिन पहले टिकट बुकिंग का नियम लागू होता है। उदाहरण के लिए 17 अक्टूबर की यात्रा के लिए टिकट 18 अगस्त से ही बुक होना शुरू हो गया है।
Tatkal टिकट का नया नियम
यात्रियों की भीड़ को देखते हुए Tatkal बुकिंग में भी बदलाव किए गए हैं। 1 जुलाई 2025 से अब Tatkal टिकट बुक करने के लिए आधार और OTP वेरीफिकेशन जरूरी होगा। AC टिकट सुबह 10 बजे और non-AC टिकट 11 बजे से बुक होंगे।
बिहार और ईस्ट यूपी के लिए ट्रेनें
त्योहारों के दौरान बिहार और पूर्वी यूपी की ओर सबसे ज्यादा भीड़ होती है। हाल ही में दो नई ट्रेनें यात्रियों के लिए शुरू हुई हैं-
- बापुधाम मोतिहारी - आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस
- गोरखपुर - पाटलिपुत्र वंदे भारत एक्सप्रेस
इसके अलावा, रेलवे की तरफ से त्योहार स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट अगस्त के आखिर तक जारी होने की संभावना है।
बस सेवा का विकल्प
रेलवे के साथ-साथ बिहार सरकार भी 299 नई अंतरराज्यीय बसें चलाने जा रही है, ताकि त्योहार के समय यात्रियों को और विकल्प मिल सकें। इनमें AC और Non-AC दोनों तरह की बसें शामिल होंगी।
ये भी पढ़ें: FASTag Pass: स्वतंत्रता दिवस से टोल पर मिलेगी बड़ी राहत! शुरू होगा FASTag एनुअल पास, जानिए मिलेगा क्या फायदा












Click it and Unblock the Notifications