Diwali-Chhath Train Booking: दिवाली-छठ के समय बिहार जाने के लिए हैं कौन-कौन सी ट्रेन के ऑप्शन? देखें लिस्ट

Diwali-Chhath Train Booking Tracker 2025: त्योहार का सीजन शुरू होते ही घर जाने की तैयारी भी तेज हो गई है। छठ और दिवाली पर बिहार और पूर्वी यूपी जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। अब 28 अक्टूबर 2025 तक की यात्रा के लिए टिकट बुकिंग खुल चुकी है। ऐसे में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और अन्य शहरों में रहने वाले लोग समय रहते टिकट बुक कर अपनी यात्रा की योजना बना सकते हैं, क्योंकि त्योहार के करीब आते ही सीटें तेजी से भरने लगती हैं।

छठ और दिवाली के समय बिहार और पूर्वी यूपी की ट्रेनों में भीड़ बहुत बढ़ जाती है। ऐसे में तुरंत टिकट बुक करें ताकि कन्फर्म सीट मिल सके और त्योहार पर घर पहुंचने की खुशी अधूरी न रहे। इस साल दिवाली 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी, जबकि छठ पूजा अर्ध्य 25 और 26 को दिया जाएगा।

Diwali-Chhath Train Booking

कौन-कौन सी ट्रेन दिल्ली से बिहार जाती है?

त्योहारों के दौरान दिल्ली से बिहार जाने के लिए कई नियमित और स्पेशल ट्रेनें चल रही हैं। इनमें शामिल हैं:

  • महानंदा एक्सप्रेस (15484) - सुबह नई दिल्ली से रवाना होकर रात में पटना पहुंचती है।
  • नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस (12506) - तेज और समय पर पहुंचने वाली ट्रेन।
  • सीमांचल एक्सप्रेस (12488) - कटिहार, पूर्णिया सहित कई बड़े स्टेशनों तक जाती है।
  • श्रमीजीवी एक्सप्रेस (12392) - पटना से वाराणसी और फिर दिल्ली तक की कनेक्टिविटी देती है।
  • संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस (12394) - दिल्ली से पटना/ पटना से दिल्ली तक जाति है।
  • तेजस राजधानी एक्सप्रेस - तेज और आरामदायक यात्रा के लिए पसंदीदा ट्रेन।

ये भी पढ़ें: श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस रहेगी निरस्त, ये ट्रेन रहेगी शार्ट टर्मिनेट

कौन-कौन सी ट्रेन कोलकाता से बिहार तक जाती है?

कोलकाता से भी बिहार के लिए कई ट्रेनें उपलब्ध हैं।

  • हावड़ा-राजेंद्रनगर स्पेशल (02351)
  • हावड़ा-रक्सौल स्पेशल (03021)
  • कोलकाता-गोरखपुर स्पेशल (05049/50)
  • पूर्वांचल एक्सप्रेस (15049)
  • जनशताब्दी (12023) - तेज और किफायती यात्रा के लिए लोकप्रिय।

मुंबई से बिहार जाने वाली ट्रेनें कौन-कौन सी है?

मुंबई और आसपास के शहरों से भी यात्रियों के लिए कई ट्रेनें उपलब्ध हैं।

  • एलटीटी-भागलपुर एक्सप्रेस (12336)
  • सीएसएमटी-आसनसोल एक्सप्रेस (12362)
  • मुंबई एलटीटी-दरभंगा स्पेशल (01097) - त्योहार के सीजन में खास ट्रेन।
  • वीएसजी-पटना एक्सप्रेस (12741) - पटना और आसपास के जिलों के यात्रियों के लिए बेहतर विकल्प।

छठ-दिवाली के मौके पर कौन-कौन सी स्पेशल ट्रेनें हैं?

त्योहारों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 12,000 से ज्यादा फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी की है। इनमें नई अमृत भारत और वंदे भारत सेवाएं भी शामिल होंगी, जो गया, छपरा, मुजफ्फरपुर और पूर्णिया जैसे शहरों को जोड़ेगी।

बुकिंग के नियम और खास ऑफर क्या हैं?

  • एडवांस बुकिंग की सुविधा अब 60 दिन पहले तक है।
  • रिटर्न टिकट पर 20% छूट मिल रही है, अगर आने-जाने का टिकट साथ में बुक किया जाए।
  • Tatkal टिकट बुक करने के लिए आधार और ओटीपी वेरिफिकेशन जरूरी कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें: IRCTC Tour Package: इंडियन रेलवे कम खर्च में कराएगी थाईलैंड की सैर, कैसे होगी बुकिंग? चेक करें हर डिटेल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+