दिवाली-छठ पर कंफर्म टिकट की नो टेंशन! रेलवे ने बढ़ा दी गुजरात से बिहार-UP जाने वाली 6 स्पेशल ट्रेनों की तारीख

Diwali Chhath Special Trains: अक्टूबर और नवंबर में त्योहारों के चलते ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ काफी बढ़ जाती है। दुर्गा पूजा और दशहरा के बाद अब दिवाली और छठ की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इन त्योहारों पर बड़ी संख्या में लोग दूसरे शहरों से अपने घर लौटते हैं। ऐसे में कंफर्म टिकट मिलना यात्रियों के लिए बड़ी चुनौती बन जाता है। इस परेशानी को कम करने के लिए रेलवे लगातार स्पेशल ट्रेनें चला रहा है।

अब पश्चिम रेलवे ने यात्रियों को एक और राहत दी है। रेलवे ने गुजरात, उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच चलने वाली 6 स्पेशल ट्रेनों के संचालन की अवधि बढ़ाने का फैसला किया है। इससे नवंबर में भी यात्रियों को इन ट्रेनों से सफर करने का मौका मिलेगा। आइए जानते हैं किन ट्रेनों की सेवा कब तक जारी रहेगी।

Diwali Chhath Special Trains

6 स्पेशल ट्रेनों की पूरी जानकारी

ट्रेन नंबर ट्रेन का रूट चलने का दिन बढ़ाई गई अवधि
09084 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस सोमवार 9 नवंबर 2026
09083 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर रविवार 8 नवंबर 2026
09073 उधना-जयनगर रविवार 8 नवंबर 2026
09071 उधना-जयनगर रविवार 8 नवंबर 2026
09072 जयनगर-उधना मंगलवार 10 नवंबर 2026
09074 जयनगर-उधना मंगलवार 10 नवंबर 2026

ये भी पढ़ें: दिवाली-छठ पर रेलवे का बड़ा तोहफा! पुणे से बिहार के लिए चलेंगी 24 अमृत भारत स्पेशल ट्रेनें, टिकट बुकिंग शुरू

गुजरात से बिहार जाने वालों को राहत

इन ट्रेनों की अवधि बढ़ने से गुजरात और महाराष्ट्र में रहने वाले बिहार और उत्तर प्रदेश के यात्रियों को राहत मिलेगी। खासकर दिवाली और छठ के बाद वापस काम पर लौटने वाले लोगों को इसका फायदा हो सकता है।

रेलवे ने ट्रेन नंबर 09084 को 9 नवंबर और ट्रेन नंबर 09083 को 8 नवंबर तक चलाने का फैसला किया है। वहीं, उधना-जयनगर रूट की दोनों ट्रेनों (09073 और 09071) की सेवा 8 नवंबर तक जारी रहेगी। जयनगर से उधना जाने वाली ट्रेन नंबर 09072 और 09074 अब 10 नवंबर तक चलेगी।

यात्रियों को सलाह है कि टिकट बुक करने से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या एनटीईएस ऐप पर ट्रेन की तारीख, समय और सीटों की उपलब्धता जरूर जांच लें।

ये भी पढ़ें: त्योहारों पर आसमान छू रहा हवाई किराया, दिल्ली-कोलकाता रूट पर ₹78,000 का हुआ टिकट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+