Diwali 2024 : 31 अक्टूबर या 1 नवंबर, आखिर किस दिन मनेगा दीपावली का पर्व, जानिए
Diwali 2024: हिंदू धर्म के सबसे बड़े त्योहार दीपावली को लेकर असमंजस की स्थिति नजर आ रही है, जहां दीपावली त्योहार कब मनाएं? इस विषय पर पंचांगों में मतभेद हैं। कुछ पंचांग 31 अक्टूबर को तो कुछ 01 नवंबर को दीपावली बता रहे हैं। इससे आमजन में भ्रम का वातावरण बन रहा है।
इसको लेकर शासकीय संस्कृत महाविद्यालय में प्रदेश स्तर के ज्योतिषी, प्रमुख मठ मंदिर के पुजारी और शोध अध्येताओं की बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें यह तय किया गया की, 1 नवंबर को ही दीपावली का पर्व मनाया जाएगा।

ज्योतिषों ने लिया ये निर्णय
डॉ. अभिषेक पाण्डेय और आचार्य गोपालदास बैरागी ने बताया कि, बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि, 29 अक्टूबर 2024 को धनतेरस, 31 अक्टूबर को नरक चतुर्दशी, 01 नवंबर को दीपावली, 02 नवंबर को प्रतिपदा पर अन्नकूट, 03 नवंबर को यम द्वितीया एवं भाई दूज मनाई जाएगी। बैठक में मप्र ज्योतिष संगठन के अध्यक्ष आचार्य रामचंद्र शर्मा वैदिक, संस्कृत महाविद्यालय के विभागाध्यक्ष डॉ विनायक पाण्डेय, पूर्व राज्यमंत्री योगेंद्र महंत, रणजीत हनुमान मंदिर के मुख्य पुजारी दीपेश व्यास, ज्योतिर्विद पं. विजय अडीचवाल, जूना गणेश मंदिर से ज्योतिषाचार्य प्रदीप जोशी, डॉ उमाशंकर पुरोहित, भागवताचार्य रुचित द्विवेदी, वैष्णव प्रभा के संपादक नारायण वैष्णव, जुगल बैरागी, आशीष दुबे, कपिल शर्मा, विनीत त्रिवेदी सिद्ध, गोपाल पाण्डेय आदि सम्मिलित थे।
कुल मिलाकर देखा जाए तो दीपावली की तारीख को लेकर देशभर में ज्योतिष विद्वानों के बीच चर्चा और बातचीत का द्वारा जारी है, जहां अलग-अलग स्थान पर इसे लेकर बैठकों का सिलसिला भी चल रहा है। धार्मिक नगरी उज्जैन में भी बैठक का सिलसिला जारी का जारी है। वहीं इंदौर में इसी तरह की ज्योतिषों की एक बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें यह फैसला किया गया है कि, 1 नवंबर को दीपावली का पर्व मनाया जाएगा।
ये भी पढ़े- MP Weather: अभी नहीं हुई मानसून की विदाई, इस दिन से फिर बदलेगा मौसम, बारिश होगी












Click it and Unblock the Notifications