मॉडल दिव्या को गोली मारने के बाद होटल मालिक अभिजीत ने अपनी दूसरी गर्लफ्रेंड क्यों बुलाई, अब सामने आया सच
Divya Pahuja case: हरियाणा के गुरुग्राम की मॉडल और गैंगस्टर संदीप गाडोली की गर्लफ्रेंड रह चुकी दिव्या पाहुजा की हत्याकांड की गुत्थी उलझती जा रही है। 2 जनवरी की रात होटल सिटी पॉइंट में दिव्या पाहुजा की गोली मारकर हत्या की गई थी और अब तक उसकी लाश नहीं मिली है।
स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) को अब होटल मालिक अभिजीत सिंह की एक नई गर्लफेंड मिली है। जिसने कई राज खोले हैं। अभिजीत सिंह और दिव्या 3 महीने से लिव-इन में थे। अभिजीत ही होटल सिटी पॉइंट का मालिक भी है, उसी ने 2 जनवरी की रात दिव्या की गोली मारकर हत्या की थी।

दिव्या हत्या केस में 'दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड' की एंट्री
असल में अभिजीत सिंह एक साथ कई महिलाओं के साथ संबंध रखने के आदि मालूम होते हैं। एक और उसका दिव्या के साथ भी संबंध थे और दूसरी ओर उसकी एक और गर्लफ्रेंड भी सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक अब SIT होटल मालिक अभिजीत की गर्लफ्रेंड से पूछताछ कर रही है।
ये होटल मालिक अभिजीत की वही दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड है, जिसे अभिजीत ने दिव्या की हत्या करने के फौरन बाद होटल सिटी पॉइंट में बुलाया था। युवती दिल्ली के नजफगढ़ में रहती है।

दिव्या की शव को ठिकाने लगाने के लिए अभिजीत ने बुलाई थी गर्लफ्रेंड
SIT को पता चला है कि होटल के मालिक अभिजीत सिंह ने दिव्या की हत्या के बाद उसके शव को ठिकाने लगाने के लिए दिल्ली से अपनी गर्लफ्रेंड को बुलाया था। अभिजीत दिव्या के शव को ठिकाने लगाने में अपनी गर्लफ्रेंड की मदद चाहता था।
पूछताछ में अभिजीत ने बताया कि लाश को ठिकाने लगाने के लिए उसने दिल्ली के नजफगढ़ में रहने वाली अपनी प्रेमिका को होटल सिटी प्वाइंट में बुलाया था।
पूछताछ में अभिजीत की गर्लफ्रेंड ने बताया कि, उसने होटल पहुंचते ही सबूत मिटाने में अभिजीत की मदद करने से मना कर दिया था। उसने कहा है कि अभिजीत किसी भी कीमत पर सारे सबूतों को मिटाना चाहता था।
फूड डिलीवरी के बिजनेस में है ये महिला
पूछताछ में अभिजीत की गर्लफ्रेंड ने बताया कि वो फूड डिलीवरी के बिजनेस से जुड़ी हुई थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात अभिजीत से हुी थी। रिपोर्ट के मुताबिक अब SITदिव्या मर्डर केस में मुख्य आरोपी अभिजीत की गर्लफ्रेंड को सरकारी गवाह बनाने की तैयारी में है।
अभिजीत ने दिव्या का मोबाइल और आईडी कार्ड पुरानी दिल्ली रोड पर फेंक दिया था। हत्या में इस्तेमाल पिस्टल को भी यहीं फेंका गया है, जिसकी तलाश जारी है।












Click it and Unblock the Notifications